Last Updated:
Dusa Crime News: दौसा के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया. पीड़िता के आरोप के अनुसार, रात में आरोपी उसके घर में घुसा और दुष्कर्म किया. युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाने और किसी को बताने पर बदनाम करने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया. बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 घंटे में बिवाई निवासी कुलदीप मीणा को गिरफ्तार किया.
दुष्कर्म के आरोप के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बिवाई निवासी कुलदीप मीणा गिरफ्तार
दौसा: दौसा जिले से महिला सुरक्षा को लेकर तुरंत पुलिस कार्रवाई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दौसा जिले की बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को घटना के सिर्फ 36 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से जहां एक तरफ पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है, वहीं अपराधियों में भी संदेश गया है.
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी कुलदीप मीणा को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में गुस्से का माहौल था, लेकिन पुलिस की तुरंत गिरफ्तारी ने न्याय की उम्मीद को मजबूत किया है.
घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने बैजूपाड़ा थाने में उपस्थित होकर दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में जो आपबीती बताई, उसने सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए. पीड़िता के दावे के मुताबिक, आरोपी कुलदीप मीणा निवासी बिवाई रात के समय चुपचाप उसके घर के अंदर घुस आया. इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया, ताकि वह भविष्य में पीड़िता को ब्लैकमेल कर सके.
जान से मारने और हाथ-पैर काटने की दी धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलदीप मीणा ने पीड़िता को धमकियां दीं. आरोपी ने डराते-धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसका वीडियो वायरल करके उसे समाज में बदनाम कर देगा. इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को यह खौफनाक धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज कराया या किसी से शिकायत की, तो वह उसके भाई को जान से मार देगा और उसके हाथ-पैर काट देगा.
एसएचओ मनीषा मीणा ने गठित टीम ने की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दौसा पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया. बैजूपाड़ा थानाधिकारी (SHO) मनीषा मीणा ने एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए दबिश दी और सिर्फ 36 घंटे के अंदर ही आरोपी कुलदीप मीणा को धर दबोचा. थानाधिकारी मनीषा मीणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल से बनाए गए वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा.