BPSC 72 PT Postponed : बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर टली, दोबारा नई तारीख का इंतजार

BPSC 72 PT Postponed : बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर टली, दोबारा नई तारीख का इंतजार


Last Updated:

BPSC 72 PT Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर से स्थगित हो गई है. फिलहाल किसी नई तारीख का ऐलान नहीं किया है. बस इतना ही कहा है कि आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी.

Zoom

BPSC 72 PT Postponed : आयोग तीन महीने में दूसरी बार परीक्षा टाल चुका है.

BPSC 72 PT Postponed : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा एक बार फिर टाल दी है. 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब उस दिन नहीं होगी. आयोग ने फिलहाल किसी नई तारीख का ऐलान नहीं किया है. बस इतना ही कहा है कि आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी. आयोग की ओर से यह भी नहीं बताया गया है कि परीक्षा क्यों टाली गई.

72वीं पीटी की तारीख पर नजर डालें तो पहले परीक्षा तिथि 26 जुलाई तय हुई थी. लेकिन आयोग ने परीक्षा के कुछ दिन पहले ही उसे स्थगित कर दिया. इसके बाद परीक्षा की नई तिथि 25 अक्टूबर तय की गई. यानी तीन महीने के भीतर दो बार आयोग ने अभ्यर्थियों की प्लानिंग खराब की है.

जिन्होंन जुलाई को ध्यान में रखकर रिवीजन का पूरा कैलेंडर बनाया था, उन्हें उसे अक्टूबर के हिसाब से दोबारा सेट करना पड़ा था. लेकिन एक बार फिर से परीक्षा टलने की वजह से प्रतियोगी परीक्षार्थी एक बार फिर फंस गए हैं.

बार-बार परीक्षा टलने से अभ्यर्थियों पर असर

बार-बार परीक्षा की तारीख बदलने से परीक्षार्थियों पर अधिक मानसिक दबाव की मार पड़ती है. जब तारीख ही पक्की न हो तो पढ़ाई का प्लान नहीं बन पाता. कोचिंग फीस और कमरे का किराया भी चलता ही रहता है. कई ऐसे अभ्यर्थी जिनकी उम्र सीमा खत्म होने को है, उनके लिए परीक्षा की टलती तारीखें नए तरह की चिंता पैदा करती हैं.

दूसरी ओर कुछ अभ्यर्थी इसे अतिरिक्त समय की तरह भी देख रहे हैं. उनका मानना है कि परीक्षा टलने से सिलेबस पूरा करने और कुछ और मॉक टेस्ट देने का अवसर मिल गया है.



Source link