Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा पर लापरवाही से बचें, जानें कैसा रहेगा आज मिलाजुला दिन

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा पर लापरवाही से बचें, जानें कैसा रहेगा आज मिलाजुला दिन


Last Updated:

08 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए 08 अक्टूबर 2026 का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आर्थिक लाभ के योग हैं और नौकरी में लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है.

Top Deals Inside

Aaj Ka Singh Rashifal 08 October 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. कन्या लग्न की पत्रिका में सिंह राशि 12वें भाव में उदित हो रही है. चंद्रमा केतु के साथ होने से मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है. सोते समय आने वाले बुरे सपने परेशान कर सकते हैं. हालांकि इन सपनों या घटनाओं के जरिए मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज काम में लापरवाही और आलस से बचना जरूरी है. कार्यक्षेत्र में जो काम लंबे समय से पेंडिंग हैं, उन्हें जल्द पूरा करने का प्रयास करें. काम में देरी या लापरवाही वरिष्ठ अधिकारियों को नाराज कर सकती है. ऐसी स्थिति में आपको कुछ ऐसी बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे. इसलिए आज जिम्मेदारी के साथ काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का लाभ मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और सही अवसर का इंतजार करना चाहिए.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. शनि सप्तम भाव में स्थित हैं और सूर्य की शुभ दृष्टि भी इस भाव पर पड़ रही है. ग्रहों की इस स्थिति से स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी में भी राहत मिल सकती है. आज किसी नई बड़ी स्वास्थ्य समस्या के बनने के योग नहीं हैं. फिर भी खानपान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और व्यवसाय से जुड़े सिंह राशि के जातकों के लिए आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं. कर्क राशि में स्थित गुरु पराक्रम भाव में बैठकर व्यापार में वृद्धि के योग बना रहे हैं. कारोबार में नए प्रयासों से लाभ मिल सकता है. लीगल कंपनियों में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है. इसके अलावा विलासिता यानी लक्जरी वस्तुओं में निवेश या उनकी खरीदारी भी लाभ देने वाली हो सकती है. हालांकि, बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी और आपसी सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में स्थिति स्थिर रहेगी. हालांकि प्रेमियों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद तुरंत खत्म होने की संभावना कम है. ऐसे में किसी बात को लेकर जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें. धैर्य रखने से रिश्तों में सुधार आने की संभावना है.

आज का शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 1 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज उगते सूर्य की पूजा करना विशेष रूप से शुभ रहेगा. सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्यदेव की आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और मन को शांति मिलने की संभावना रहेगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link