17000 फीट की ऊंचाई पर था प्लेन, तभी गिरी आसमानी बिजली और पिचक गई नोज; इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

17000 फीट की ऊंचाई पर था प्लेन, तभी गिरी आसमानी बिजली और पिचक गई नोज; इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग


Last Updated:

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट अचानक बिजली की चपेट में आ गई. इस हादसे में प्‍लेन की नोज बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई है. इस प्‍लेन की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई है. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

Airport News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो के प्‍लेन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने प्‍लेन में मौजूद हर शख्‍स की जान हलक में आ फंसी. वहीं, जब इस प्‍लेन को इमरजेंसी सिचुएशन में लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया और लोगों ने इस प्‍लेन की नोज का हालत देखी तो उनका कलेजा मुंह को आने को हो गया. दरअसल, यह मामला पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-929 का है.

यह फ्लाइट 7 अक्‍टूबर की दोपहर करीब 5:15 बजे पटना एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई थी. इस फ्लाइट में 4 क्रू मेंबर्स के अलावा करीब 106 पैसेंजर सवार थे. एयरलाइंस ने इस सफर के लिए एयरबस A-320 को तैनात किया था, जिसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर VT-IQZ है. इस प्‍लेन को लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम करीब 4:20 मिनट पर लैंडिंग करनी थी.

17 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, यह फ्लाइट पटना से लखनऊ की तरफ बढ़ रही यह फ्लाइट करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर रही होगी. इसी बीच, मौसम बड़ी तेजी से बदलने लगा. शुरूआत में तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ ही समय बाद आमसान से गिरी बिजली सीधे प्‍लेन के नोज से जा टकराई. इस आसमानी बिजली का झटका इतनी तेज था कि प्‍लेन की नोज का हिस्‍सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया.

पायलट ने एटीसी को दी घटना की जानकारी
बिजली गिरने के बाद प्‍लेन को हुए नुकसान का अंजादा फ्लाइट के दोनों पायलट को हो चुका था. लिहाजा, तत्‍काल उन्‍होंने इसकी जानकारी लखनऊ एयर कंट्रोलर के साथ साझा की और इमरजेंसी लैंडिंग की मांग की. मामले की नजाकत को देखते हुए एटीसी ने एयरपोर्ट कंट्रोल ऑपरेशन सेंटर (एओसीसी) से इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़ी सभी तैयारियों को रनवे पर पूरा करने के आदेश दे दिए. रनवे पर सभी इंतजाम पूरा होते हुए शाम करीब 6:06 बजे इस फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया.

डीजीसीए ने ग्राउंड किया प्‍लेन
वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डीजीसीए ने प्‍लेन को ग्राउंड करने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद, इस प्‍लेन को लखनऊ एयरपोर्ट के ही आइसोलेडेट एरिया में खड़ा कर दिया है. वहीं इंडिगो के इंजीनियरों की टीम प्‍लेन में हुए नुकसान का जायजा कर रहे हैं.



Source link