शिव-हरि का कंपोज किया वो सुपरहिट गाना, जिसकी सरहद पार तक पहुंची थी धुन, 37 साल बाद भी है कल्ट

शिव-हरि का कंपोज किया वो सुपरहिट गाना, जिसकी सरहद पार तक पहुंची थी धुन, 37 साल बाद भी है कल्ट


Last Updated:

साल 1989 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ रिलीज हुई थी.फिल्म की कहानी प्यार, जुदाई और कुर्बानी के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक गाना ‘चांदनी और मेरी चांदनी’. फिल्म का ये टाइटल सॉन्ग काफी पसंद किया गया था. इस गाने की धुन तो लोगों ने दिलों-दिमाग पर छा गई थी. गाने की धुन पाकिस्तान में भी सुनने को मिली थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

श्रीदेवी संग जमी थी जोड़ी

नई दिल्ली. 37 साल पहले ऋषि कपूर और श्रीदेवी का एक ऐसा गाना आया जिसकी धुन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सरहद पार भी गूंजी.वो गाना है, यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ का टाइटल सॉन्ग. इस गाने को उस वक्त इतना पसंद किया गया था कि गाने की कॉपी करके, पाकिस्तान में भी एक गाना बनाया गया था. आइए जानते हैं पूरा किस्सा.

साल 1989 में आई फिल्म ‘चांदनी’ उस दौर में कुछ नया करने के लिए लाई गई थी. फिल्म की कहानी को भी कई बार बदला गया था. फिल्म में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना सभी ने अहम रोल निभाया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.इस फिल्म के जरिए यश चोपड़ा ने उस दौर में एक बड़ा एक्सपेरिमेंट किया था. इस फिल्म के गाने तो आज भी लोग सुनते हैं. उस दौर में भी गानों को पाकिस्तान तक कॉपी किया गया था.

स्विट्जरलैंड में जमी थी ऋषि कपूर-श्रीदेवी की जोड़ी

यश चोपड़ा जब ‘चांदनी’ लेकर आए तो, लोगों ने माना था कि ये फिल्म हिट नहीं होगी. लेकिन यश चोपड़ा ने बड़ा दांव खेला और जीत हासिल की. फिल्म का गाना ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ तो उस दौर में काफी पसंद किया गया था.श्रीदेवी, ऋषि कपूर का ये गाना स्विट्जरलैंड में फिल्माया गया था. इस गाने को हिट बनाने में स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों का भी हाथ रहा. इस गाने को श्रीदेवी और जॉली मुखर्जी ने अपनी आवाज से सजाया था, इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत शिव-हरि ने तैयार किया था.

पाकिस्तान में भी हुआ था कापी

ये गाना उस वक्त इतना बड़ा हिट साबित हुआ था कि साल 1991 में पाकिस्तान में नादिरा नाम की फिल्म रिलीज हुई.अल्ताफ हुसैन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हूबहू वही गाना नादिरा ओ मेरी नादिरा, फिल्माया गया था. 1991 को ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हुई थी. फिल्म के गाने और लोकेशंस को देखकर आप भी समझ जाएंग कि ये हूबहू कॉपी किया गया है. पाकिस्तान के अखबार ‘Dawn’ में एक इंटरव्यू में फेमस पाकिस्तानी गायक ए. नय्यर ने खुद बताया था कि उन्हें हिंदी गाने ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ की धुन पर गाना गाने को कहा गया था, जिसे बदलकर ‘नादिरा ओ मेरी नादिरा किया गया था’.

बता दें कि 37 साल बाद भी इस गाने को लोग भूल नहीं पाए हैं. यह सिर्फ भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी बेहद पसंद किया गया. गाने को श्रीदेवी-ऋषि कपूर ने केमिस्ट्री से तो खास बनाया ही साथ ही, आनंद बख्शी के बोल ने इसमें जान फूंक दी थी. शिव-हरि का संगीत और सरोज खान कोरियोग्राफी ने मिलकर भी इतिहास रच दिया.



Source link