वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं? ये रही दो बड़ी वजह


होमखेलक्रिकेट

वैभव बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं? सामने आया कारण

Last Updated:

15 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की इन दिनों हर जगह धूम है. बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले वैभव इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. इसी दौरान रणजी ट्रॉफी की भी शुरुआत हो रही है, लेकिन वैभव अपनी टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में नहीं खेल पाएंगे. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

Top Deals Inside

वैभव बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं? सामने आया कारणZoom

ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो-PTI)

नई दिल्ली: रेड बॉल घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की 11 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है. टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. रणजी ट्रॉफी में बिहार की टीम भी हिस्सा ले रही है, जिसके लिए उसने एक मजबूत स्क्वाड की घोषणा की है, लेकिन उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है. 15 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. ऐसे में वैभव के न होने से टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी. फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि वैभव रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं.

रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए क्यों नहीं खेल रहे वैभव?

रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी के न खेलने के पीछे का कारण टीम इंडिया के साथ उनका कमिटमेंट है. वैभव इस समय भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं. वैभव सूर्यवंशी हाल ही में एशियन गेम्स से लौटे हैं और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए नेशनल टीम के साथ हैं. हालांकि, वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वह पूरी सीरीज के दौरान टीम के साथ रहेंगे क्योंकि वह बैकअप खिलाड़ी हैं.

इसके अलावा दूसरा कारण यह है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरूआत होगी. यही कारण है कि वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पा रहे हैं.

घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए वैभव का करियर

घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी के करियर की बात करें, तो वह अब तक कुल 11 फर्स्ट-क्लास और 13 लिस्ट-ए मैचों में मैदान पर उतरे हैं. फर्स्ट-क्लास में वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.61 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट ए की बता करें तो उन्होंने 2 फिफ्टी और 1 सेंचुरी के साथ कुल 564 रन बनाए.



Source link