Last Updated:
Atal Tunnel: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मनाली के अटल टनल रोहतांग का दौरा किया. बर्फबारी के बीच उन्होंने टनल की बारीकियों को समझा और लाहौल घाटी की वादियों का नजारा लिया. वह अटल टनल का दौरा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनी हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पर्यटन नगरी मनाली के अटल टनल रोहतांग का दौरा किया गया.
मनाली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पर्यटन नगरी मनाली के अटल टनल रोहतांग का दौरा किया गया. इस दौरान लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बीच वह अटल टनल पहुंची और दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी दुनिया की पहली सबसे लंबी टनल के दीदार किए.
इस दौरान जगह जगह सड़क किनारे खड़े लोगों ने राष्ट्रपति के काफिले को कैमरे में कैद किया. साथ ही राष्ट्रपति ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया. राष्ट्रपति मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु भी हैं.
जानकारी के अनुसार, 7 अक्तूबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत भी किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति ने अटल टनल की बारीकियां को भी जाना. इसके बारे में बीआरओ तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया.
long Coat and Snowy Peaks….@rashtrapatibhvn Draupadi Murmu Visit Atal Tunnel Rohtak. https://t.co/jSLWTeh9Oy