मुजफ्फरपुर कांटी के शंभू सहनी को किसने और क्यों मारा? मर्डर केस का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद


Last Updated:

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 26 अगस्त को हुई शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Top Deals Inside

मुजफ्फरपुर कांटी के शंभू सहनी को किसने और क्यों मारा? तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार Zoom

मुजफ्फरपुर के कांटी के शम्भू सहनी हत्याकांड मे एक और आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बगी बरामद

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में हुए शंभू सहनी हत्याकांड में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी प्रकाश चौरसिया उर्फ प्रकाश कुमार को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियार का इस्तेमाल हत्या की घटना में किया गया था. इस मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

झाड़ी से बरामद हुआ था शंभू सहनी का शव

बता दें कि ग्राम कोठिया वार्ड नंबर 12 निवासी शंभू सहनी का शव 26 अगस्त को एनटीपीसी सीटीओ लेंगेन के पास एक झाड़ी से बरामद किया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. मृतक की पत्नी के बयान पर कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि शंभू सहनी का कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को हत्या की वजह से जोड़कर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है.

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले राजा कुमार और पप्पू चौरसिया को गिरफ्तार किया था. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और तेज की. लगातार सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 5 अक्टूबर को प्रकाश चौरसिया उर्फ प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से पिस्टल बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रकाश चौरसिया के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है. पुलिस का दावा है कि यही हथियार शंभू सहनी की हत्या में इस्तेमाल किया गया था. हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और उनके बीच आपसी संबंधों की भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



Source link