मकान की नींव से लेकर ईंट और सरिया तक, घर बनवाते समय इन चीजों का रखें ध्यान

मकान की नींव से लेकर ईंट और सरिया तक, घर बनवाते समय इन चीजों का रखें ध्यान


Last Updated:

घर बनवाते समय नींव की मजबूती पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है. मिर्जापुर के बिल्डिंग मैटेरियल विशेषज्ञ लकी सिंह गहरवार के अनुसार, बेस में गंगा बालू की फिलिंग, सोलिंग और पीसीसी के बाद जाल बिछाकर हाथी पांव बनवाने से नींव को मजबूती दी जा सकती है. उन्होंने ईंट, बालू, सीमेंट और सरिया की क्वालिटी को लेकर भी जरूरी जानकारी दी.

मिर्जापुर: अक्सर घर बनवाते समय नींव की मजबूती ना होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी घर बनवा रहे हैं तो यह खबर जरूर देख लें. खबर को देखने के बाद आपको नींव बनवाने का आईडिया हो जाएगा, जिससे आपका घर सालों-साल तक मजबूत रहेगा. अगर घर को एक से ज्यादा फ्लोर में बनवा रहे हैं तो इस खबर से जानकारी ले सकते हैं. घर बनवाते समय नींव की मजबूती को लेकर आप हाथी पांव जैसा ढलाई कर सकते हैं, जिसके बाद उसके ऊपर आप अपने घर का पिलर बनवा सकते हैं.

बिल्डिंग मैटेरियल से जुड़े लकी सिंह गहरवार ने बताया कि घर बनवाते समय सबसे चीज़ जो विशेष ध्यान देने वाली बात है, वो नींव होती है. नींव में पहली चीज़ तो उसका पिलर होता है, जो अंदर जाता है. उसे बेस बोलते हैं. बेस में गंगा बालू का पहले आप अच्छी तरह से फिलिंग करवाइए. उसके बाद सोलिंग डलवा के उसको पीसीसी कराइए. पीसीसी के बाद उसमें जाल बिछती है. जाल बिछाने के बाद उसको हाथी पांव बनवा देंगे तो वो ज़्यादा बेटर होता है. बाकी लोग नॉर्मल भी बनवा देते हैं. जिसको तीन-चार फ्लोर, पांच फ्लोर बनवाना है तो हाथी पांव बनवाए, उसके बाद उसपे पिलर खड़ा करे. नींव की मज़बूती रखें. सरिया अगर छह लाइन वाली सरिया अगर डालते हैं तो बेस्ट है. 9 बाई 12 का कॉलम बनाते हैं तो और भी उत्तम होगा, इससे मजबूती मिलेगी.

कौन सी ईंट है बेस्ट

लकी सिंह गहरवार ने बताया कि नींव के बाद दीवाल की जुड़ाई कराते समय आप लाल वाले ईंट का प्रयोग करें. अच्छी क्वालिटी का होता है, उसमें भी तीन क्वालिटी आती हैं. एक नंबर, दो नंबर और नंबर. बेस्ट एक नंबर होता है, जो रेड होती है. दो नंबर का क्वालिटी लगभग सेम होता है, बस उसमें थोड़ा सा पकने का फर्क होता है. ज़मीन के काम में वो सब प्रयोग होते हैं तीन नंबर तो वो कोई मतलब का नहीं होता, उससे बाउंड्री वॉल कर सकते हैं.

कौन सा बालू, सीमेंट व सरिया है बेस्ट

लकी सिंह गहरवार ने बताया कि बालू से जुड़ाई करते समय आप सुपर मीडियम का प्रयोग करें. यह बेस्ट होता है. सोन नदी का बालू सबसे उत्तम माना गया है. इसका उपयोग करें. सीमेंट बहुत सारी कंपनियों का है. जुड़ाई के लिए अलग सीमेंट है. ढलाई के लिए अलग सीमेंट है. कॉलम के लिए अलग सीमेंट है. एसीसी गोल्ड का बेस्ट होता है ढलाई के लिए. अल्ट्राटेक और प्रिज्म भी जुड़ाई और ढलाई के लिए आती है. सरिया में टाटा का उपयोग लीजिए. जिंदल कर लीजिए. मिर्ज़ापुर में कामधेनु बेस्ट है और ज़्यादातर चलता है. एक गैलेंट करके आया है, जो इस टाइम पे बेस्ट चल रहा है. 550 डी इसका कैटेगरी होता है, जो बेस्ट माना जाता है.



Source link