मंडी से पधर के बीच बने 19 किमी हाईवे के 8 किमी ग्रीन फील्ड एरिया में बरसात के बाद नई परेशानी, एनएचएआई ने तुरंत शुरू किया काम

मंडी से पधर के बीच बने 19 किमी हाईवे के 8 किमी ग्रीन फील्ड एरिया में बरसात के बाद नई परेशानी, एनएचएआई ने तुरंत शुरू किया काम


Last Updated:

Mandi News: हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर मंडी से पधर के बीच बने 19 किमी हाईवे पर बरसात से नए जलस्त्रोत उभर आए हैं, जिससे हाईवे को खतरा पैदा हो गया है. एनएचएआई ने इन स्त्रोतों को चैनलाइज करने का काम शुरू कर दिया है, हाईवे का 19 किमी का स्ट्रेच करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बना है.

Zoom

मंडी. हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी से पधर के बीच 19 किमी हाईवे बन गया है. हालांकि, इस स्ट्रेच में बरसात के कारण एक नई परेशानी सामने आई है.

दरअसल, यहां 8 किमी के ग्रीन फील्ड एरिया में बरसात के कारण पानी के कुछ ऐसे जलस्त्रोत उभर आए है, जो हाईवे के लिए खतरा बन गए हैं. एनएचएआई ने जब इन जलस्त्रोतों का आंकलन किया तो पाया कि भविष्य में इससे हाईवे को खतरा हो सकता है.

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि बरसात के कारण 5 से 6 स्थानों पर पानी के नए स्त्रोत उभर आए हैं. इनसे निकल रहे पानी को सही दिशा देने इन्हें चैनलाइज करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है. सभी जलस्त्रोतों को चैलनाइज करते हुए इनके पानी को साथ लगते कलवर्ट में भेजा जा रहा है ताकि भविष्य में हाईवे को किसी भी प्रकार के खतरे से बचाया जा सके.

हाईवे का निर्माण कर रही गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जीएम विकास नागर ने बताया कि एनएचएआई के निर्देशों पर तुरंत प्रभाव से कार्य को शुरू कर दिया गया है. जहां पर भी पानी का नया स्त्रोत दिखाई दिया है, वहां पर उसे प्रॉपर तरीके से चैनलाइज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस कार्य को आने वाले 15 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा.

इसी महीने शुरू हो सकता है यातायात

बता दें कि मंडी से पधर तक 19 किमी का नया हाईवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है. इसमें बरसात के कारण हुए नुकसान की मुरम्मत के कार्य को किया जा रहा है. एनएचएआई का लक्ष्य है कि इस महीने के अंत तक इस हाईवे को पूरी तरह से तैयार करके यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाए. हालांकि इसके अधिकतर भाग पर अभी ट्रेफिक चल रहा है लेकिन कुछ स्थानों पर कार्य जारी होने के कारण वहां पर ट्रेफिक को डायवर्ट किया गया है.



Source link