भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी बनी RCB के लिए टेंशन! IPL अनकैप्ड प्लेयर्स में रिटेन करने का प्लान फंसा, समझें पूरा नियम

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी बनी RCB के लिए टेंशन! IPL अनकैप्ड प्लेयर्स में रिटेन करने का प्लान फंसा, समझें पूरा नियम


होमखेलक्रिकेट

भुवी की टीम इंडिया में वापसी से RCB का प्लान फ्लॉप, ऑक्शन से पहले लगा झटका

Last Updated:

भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रही T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. भुवी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड में ही खेला था. एक तरफ जहां भुवनेश्वर कुमार और उनके फैंस अपने सुपरस्टार के कमबैक को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैनेजमेंट अब भुवी IPL 2027 के लिए बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन नहीं कर पाएंगे.

Zoom

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री से कैसे आरसीबी के ऑक्शन प्लान को झटका लगेगा.

किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उसके खिलाड़ी का इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्शन गर्व की बात होती है. मगर भुवनेश्वर कुमार के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु थोड़ा टेंशन में हो सकता है! ऐसा नहीं है कि भुवी की टीम इंडिया में वापसी से आरसीबी मैनेजमेंट नाखुश होगा, लेकिन इतना जरूर है कि टीम की प्लेयर रिटेंशन प्लानिंग में इससे तगड़ा फर्क पड़ने वाला है. चलिए अब सीधे मुद्दे पर आते हैं और आरसीबी के टेंशन की वजह बताते हैं.

RCB को भुवी के सिलेक्शन से कैसा नुकसान?
दरअसल IPL में भारतीय खिलाड़ियों को लेकर अनकैप्ड प्लेयर्स का एक खास नियम है. इसके मुताबिक अगर किसी भारतीय खिलाड़ी ने पिछले पांच साल में भारत के लिए कोई टेस्ट, वनडे या टी-20 मैच नहीं खेला हो और उसके पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं हो तो उसे अनकैप्ड (Uncapped Player) माना जाता है.

भुवनेश्वर कुमार को बीते दिनों हांगकांग सिक्स में भारतीय टीम का कप्तान भी बनाया गया था.

पहले भुवी को अनकैप्ड प्लेयर रिटेन कर सकती थी RCB
यहां मामला सीधे पैसे का नहीं बल्कि रिटेंशन स्लॉट की प्लानिंग का है. अब जब भुवनेश्वर कुमार को चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मौका मिला है तो उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना भी तय है. ऐसे में जब वह आईपीएल 2027 में उतरेंगे तो आरसीबी का उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन करने का रास्ता बंद हो जाएगा. अगर भुवी अनकैप्ड होते तो आरसीबी उन्हें अपने दो जरूरी अनकैप्ड स्लॉट में से एक में रख सकती थी और अपने कैप्ड स्लॉट को दूसरे खिलाड़ी के लिए बचा सकती थी. लेकिन अब अगर भुवी को रिटेन करना होगा तो वह कैप्ड प्लेयर्स की फेहरिस्त में ही जाएंगे.

अब एक कैप्ड प्लेयर्स के स्लॉट का नुकसान
आईपीएल के मौजूदा नियमों के तहत कोई फ्रेंचाइजी अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन या RTM के जरिये अपने साथ रख सकती है. इनमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं. RCB ने IPL 2026 के लिए भुवनेश्वर कुमार को पहले ही अपने 17 रिटेन प्लेयर्स में शामिल किया था. इसलिए भुवी की टीम इंडिया में वापसी से RCB को अपना एक कैप्ड प्लेयर्स का स्लॉट गंवाना पड़ेगा, जो वह बचा सकती थी. इस तरह भुवी के लिए टीम इंडिया में वापसी खुशखबरी है, लेकिन RCB के रिटेंशन प्लान के लिए खतरे की घंटी!



Source link