पाकिस्तान में लगती है छोकरा मंडी, जहां खरीदे जाते हैं गोरे-चिट्टे लड़के… खूब होती है ‘बाचा बाजी’


होमताजा खबरनॉलेज

पाकिस्तान में लगती है छोकरा मंडी, जहां खरीदे जाते हैं गोरे-चिट्टे लड़के…

Last Updated:

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा इलाके में लड़कों की मंडी लगती है. जुमे और इतवार को लगने वाली इस मंडी में लड़के सजधजकर पहुंचते हैं. बड़ी उम्र के मर्द इन्हें खरीदते हैं और यौन शोषण का शिकार बनाते हैं. पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता और वहां की मीडिया भी इसका खुलासा कर चुकी है.

Top Deals Inside

पाकिस्तान में लगती है छोकरा मंडी, जहां खरीदे जाते हैं गोरे-चिट्टे लड़के... Zoom

पाकिस्तान की छोकरा मंडी में लड़कों की खरीद फरोख्त होती है. (वीडियो ग्रैब)

पाकिस्तान में लड़कों की मंडी लगती है. यहां किशोर उम्र के गोरे-चिट्टे लड़के सज धजकर पहुंचते हैं. बड़ी उम्र के मर्द इन्हें खरीदते हैं और इनके साथ हमजिस्मपरस्ती यानी यौन शोषण करते हैं. इस पूरे मेले और लड़कों की खरीदारी को बाचा बाजी नाम दिया गया है. यह दावा खुद पाकिस्तान की मीडिया और सोशल मीडिया पर हो रहा है. मार्च 2026 में इन अवैध छोकरा मंडियों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हयात परीगल ने आवाज उठाई थी. अब सोशल मीडिया पर फिर इसके खिलाफ आवाज उठ रही है.

पाकिस्तानी मीडिया MM न्यूज में प्रकाशित रिपोर्ट में हरीत परीगल ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू समेत कई इलाकों लड़कों की खरीद फरोख्त होने का आरोप लगाया था. MM न्यूज के मुताबिक लड़कों की यह मंडी बन्नू के अलावा झोब, स्वाबी, डेरा इस्माइल खान, करक और लक्की मरवत जैसे इलाकों में भी लगती है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान के ही अकाउंट्स से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक महिला इस मसले पर मौलवी और धर्म की पैरोकारी के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को फटकार रही है.

वीडियो में महिला ने क्या कहा?

छोकरा मंडी का वीडियो पोस्ट करते हुए महिला पाकिस्तान के मौलवियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को फटकार रही है. वह दावा करती है कि छोकरा मंडी में टीन एजर्स लड़के खरीदे जाते हैं. जुमे और इतवार को ये मेला लगता है. बड़े उम्र के मर्द इन्हें खरीद कर हमजिस्मपरस्ती करते हैं. ये वही अलाका है जहां एक लेडीज पार्क खुला था तो मौलवियों ने उसे बंद करा दिया था. औरतों का चहलकदमी या वॉक करना इन्हें बर्दाश्त नहीं, चाहते हैं कि औरतें घर में रहें और खुद हराम काम कर रहे हैं. अब वो मौलवी कहां हैं जो औरतों के पीछे पड़े रहते हैं. एक खातून रिपोर्टर जो बिना दुपट्टा कवरेज कर रही थी उसे तो मारने के लिए दौड़े थे. उन्हें ये छोकरा मंडी नहीं दिखती.



Source link