पहले जंगल में दिखे 3 संदिग्‍ध आतंकी, फिर पकड़ा गया पाकिस्‍तानी कबूतर, बेचैनी बढ़ाने वाले थे बीते 24 घंटे

पहले जंगल में दिखे 3 संदिग्‍ध आतंकी, फिर पकड़ा गया पाकिस्‍तानी कबूतर, बेचैनी बढ़ाने वाले थे बीते 24 घंटे


होमताजा खबरदेश

J&K: जंगल में 3 आतंकी, फिर पाकिस्‍तानी कबूतर, बेचैनी बढ़ाने वाले थे 24 घंटे

Last Updated:

घाटी में बीते 24 घंटे बेहद बेचैनी भरे रहे. पहले दुआ खड्ड के इलाके में तीन संदिग्‍ध आतंकी होने की सूचना ने सुरक्षाबलों की बेचैनी बढ़ा दी. यह गुत्‍थी अभी सुलझी भी नहीं थी तभी जम्‍मू से एक पाकिस्‍तानी कबूतर मिलने की बात सामने आ गई. क्‍या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

जम्‍मू में मिला पाकिस्‍तानी कबूतर और कश्‍मीर में जारी सर्च ऑपरेशन.

Anti-Terror Operation: जम्‍मू और कश्‍मीर में बीते 24 घंटे सुरक्षाबलों के लिए काफी बेचैनी भर रहे. बेचैनी की शुरूआत राजौरी-उधमपुर से हुई. जहां तीन संदिग्‍ध आतंकी एक ग्रामीण को अगुवा कर जंगल ले गए. बीच जंगल ले जाने के बाद संदिग्‍ध आतंकियों ने इस ग्रामीण को छोड़ दिया और जंगल में कहीं नदारद हो गई. वहीं, यह जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों आतंकियों की तलाश में ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस ज्‍वाइंट सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल हैं.

दरअसल, राजौरी के सुंदरबनी इलाके के अपर लाडि़या गांव में तीन संदिग्‍ध आतंकी पहुंचे और एक ग्रामीण को अगुवा कर लिया. तीनों संदिग्‍ध आतंकी इस ग्रामीण को अपने साथ लेकर दुआ खड्ड के जंगलों की तरफ ले गई. अगवा किए गए ग्रामीण की पहचान अनिल कुमार के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि तीनों आतंकियों ने अनिल को देर रात उसके घर के पास से अगवा किया था. जंगल का रास्‍ता जानने के इरादे से संदिग्‍ध आतंकियों ने उसे अगवा किया था. रात करीब 3:15 बजे उन्‍होंने इस ग्रामीण को छोड़ दिया और जंगल के भीतर चले गए.

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की एसओजी एक्टिव हो गई. तीनों सुरक्षाबलों की एक ज्‍वाइंट टीम दुआ खड्ड के जंगलों में बीती रात से सर्च ऑपरेशन चला रही है. खबर लिखे जाने तक आतंकियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. वहीं, सुरक्षाबलों की एक टीम ग्रामीण अनिल कुमार से बातचीत कर तीनों संदिग्‍ध आतंकियों के हुलिए, उनके पास मौजूद हथियार और मंसूबों की जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. माना जा रहा है कि तीनों संदिग्‍ध आतंकी सीमापार से घाटी में पहुंचे हैं.

जम्मू के खौड़ में मिले पाकिस्तानी कबूतर ने भी बढ़ाई बेचैनी
घाटी में मौजूद तीन आतंकियों की गुत्‍थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि इसी बीच जम्मू के खौड़ इलाके में पाकिस्तानी कबूतर मिलने का मामला सामने आ गया. बताया जा रहा है कि थाना खौड़ के अंतर्गत आने वाले पल्लनवाला में एक महिला ने अपने घर की छत पर एक कबूतर बैठे देखा. महिला को कबूतर संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस पोस्ट पल्लनवाला को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कबूतर को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्ट पल्लनवाला ले गई. पुलिस के अनुसार, कबूतर पर एक मुहरनुमा निशान लगा हुआ है. पुलिस द्वारा कबूतर की जांच की जा रही है और उसके निशान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link