थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कैच को लेकर हुआ बवाल, कोच डैरेन सैमी भी आगबबूला

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कैच को लेकर हुआ बवाल, कोच डैरेन सैमी भी आगबबूला


होमखेलक्रिकेट

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के WI के खिलाड़ी, कैच को लेकर बवाल, कोच भी आगबबूला

Last Updated:

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान वेस्टइंडीज की टीम थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के गए. 11वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की गेंद पर मैथ्यू फोर्ड ने एक लो ग्राउंडेड कैच पकड़ा. मैथ्यू फोर्ड और पूरी वेस्टइंडीज की टीम को लगा कि वह कैच क्लीन था, लेकिन थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले देखने के बाद ईशान किशन को नॉटआउट करार दिया.

Zoom

थर्ड अंपायर के फैसले पर डैरेन सैमी हुए गुस्सा

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडडियम में खेले गए मैच में थर्ड अंपायर के एक फैसले पर बवाल हो गया. घटना भारतीय पारी में की 11वें ओवर थी, जब शमार स्प्रिंगर की गेंद पर ईशान किशन एक मिस हिट कर बैठे. गेंद हवा में गई और उसे लपकने के लिए मैथ्यू फोर्ड ने लंबी दौड़ लगाकर डाइव लगा दिया. फोर्ड ने किसी तरह गेंद को पकड़ तो लिया, लेकिन मैदानी अंपायर को शक था कि कैच क्लीन नहीं है.

ऐसे में मामला थर्ड अंपायर के पास रेफर हुआ. कैच के वीडियो को काई बार रिप्ले किया गया, जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि कैच के दौरान गेंद का कुछ हिस्सा ग्राउंड पर लग रही है, जिसके कारण ईशान किशन आउट नहीं हुए. वहीं, दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की पूरी टीम को उम्मीद थी ईशान आउट हैं और यहां से उनके लिए वापसी का एक मौका बना है, लेकिन जैसे ही थर्ड अंपायर ने स्क्रीन बोर्ड नॉआउट फ्लैश किया कैरेबियाई खिलाड़ी हताश हो गए.

गुस्से में आगबबुला दिखे डैरेन सैमी

मैदान पर खिलाड़ी थर्ड के अंपायर के फैसले से झल्लाते हुए दिखे, वहीं, डगआउट में बैठे वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी भी गुस्से में नजर आए. हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं था, क्योंकि अंपायर का फैसला अंतिम होता है. ऐसे में ईशान किशन को जीवनदान मिला और वह फिर बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए. ईशान इसके बाद 27 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी इस पारी में उन्होंने बिना कोई सिक्स लगाए 5 चौके जड़े.

कप्तान श्रेयस अय्यर 102 रन बनाकर रहे नाबाद

वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर 102 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर अपना पहला शतक जड़ा. अय्यर की इस शतकीय पारी से टीम इंडिया ने 172 रनों के लक्ष्य को महज 14.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.



Source link