तू पेट्रोल पंप बंद करशील… इंडियन ऑयल अफसर के सीने में 7 बार घोंपा चाकू, ऑपरेटर के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम


Last Updated:

महाराष्‍ट्र के चोंढी इलाके में पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारी की हत्‍या का मामला सामने आया है. वारदात को पेट्रोल पंप मालिक के बेटे ने अंजाम दिया है. इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Top Deals Inside

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे ने IO अफसर के सीने में 7 बार घोंपा चाकू, मौके पर मौतZoom

पेट्रोल पंप सील करने गए इंडियन ऑयल के अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्‍या कर दी गई.

महाराष्‍ट्र क्राइम न्‍यूज: पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल कंपनी के एक अधिकारी की बेरहमी से हत्‍या का मामला सामने आया है. वारदात महाराष्‍ट्र के हिंगोली के वसमत तालुका के अतंर्गत आने वाले चोंढी इलाके की है. इस वारदात को अंजाम देने का आरोप पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे पर लगा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने मृतक अधिकारी की पहचान महेश शेलके के तौर पर हुई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोंढी इलाके का एक पेट्रोल पंप पिछले कुछ दिनों से बंद चल रहा था. इस बंद पड़े पेट्रोल पंप को सील करके अपने कब्‍जे में लेने के लिए इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी महेश शेलके और उनकी टीम मौके पर पहुंची थी. मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप के मालिक साहेबराव पांडववीर ने अपने साथ इस कार्रवाई का विरोध किया है. शुरूआत में कहासुनी से शुरू हुआ यह विरोध कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया. इसी बीच, पेट्रोल पंप ऑपरेटर के बेटे ने कंपनी के अधिकारी महेश शेळके पर चाकू से हमला कर दिया.

लगातार सात बार चाकू से किए वार
आरोपी का हमला सिर्फ एक वार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने एक के बाद एक सात वार किए. इस हमले से गंभीर रूप से जख्‍मी हुए महेश शेलके मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. पेट्रोल पंप अधिकारी के साथ आई टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी के पर‍िजनों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया. इसी बीच, मौका मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही कुरुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.



Source link