टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 कप्तान, मैदान पर मचाया बल्ले से कोहराम
Last Updated:
t20 captain with fastest 100: धुआंधार बल्लेबाजी और मैदान पर आतिशबाजी करके टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के 5 कप्तान सिकंदर रजा, रोहित शर्मा, हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसी हैं. इन पांचों कप्तानों में 4 में एक बात कॉमन है. इन सबने अपने देश में ही शतक की स्क्रिप्ट लिखी है.यानि कप्तानों के सबसे तेज शतक उनके अपने घरेलू मैदानों पर आए हैं
टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 कप्तान, दो भारतीय नाम
नई दिल्ली. टी-20 क्रिकेट में तूफानी बल्लबाजी करना, बड़े बड़े छक्के मारना और 200 + के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना और विराधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना आम बात है पर ये काम किसी टीम का कप्तान करें और वो भी मिडिलऑर्डर में आकर तो बात बेहद खास हो जाती है. अक्सर देखा गया है कि फटाफट फॉर्मेट में ओपनर ही बड़े रिकॉर्ड बनाते है क्योंकि उनको सबसे ज्यादा गेंद खेलने को मिलती है.
धुआंधार बल्लेबाजी और मैदान पर आतिशबाजी करके टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के 5 कप्तान सिकंदर रजा, रोहित शर्मा, हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसी हैं. इन पांचों कप्तानों में 4 में एक बात कॉमन है. इन सबने अपने देश में ही शतक की स्क्रिप्ट लिखी है.यानि कप्तानों के सबसे तेज शतक उनके अपने घरेलू मैदानों पर आए हैं.
टी-20 में कप्तानों का सिकंदर है रजा
बहुत बड़े बड़े नामों ने टी-20 क्रिकेट में कप्तानी की और झंडे गाड़े पर T20 इंटरनेशनल में इनमें कप्तान के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम है. जिम्बाब्वे के कप्तान के तौर पर रजा ने नैरोबी के मैदान पर 33 गेंदों पर शतक जड़ा था. रोहित शर्मा सबसे तेज T20I शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान रहे हैं. वहीं ओवरऑल लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले T20I में 35 गेंदों पर शतक ठोका था. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम 42-42 गेंदों पर शतक दर्ज है. हैरी ब्रूक ने भी इसी साल श्रीलंका के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले T20 में शतक लगाया था साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले T20 में 46 गेंदों पर शतक जड़ा था.
4 ने अपने देश में बनाया रिकॉर्ड
कप्तानों के बैट से निकले सबसे तेज शतक में एक बात कॉमन ये है कि 4 कप्तानों ने शतक अपने घरेलू मैदान पर लगाए. सिकंदर रजा एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने केन्या के गाम्बिया में शतक लगाया था. इसके अलावा रोहित शर्मा ने इंदौर, हैरी ब्रूक ने साउथेम्पटन श्रेयस अय्यर लखनऊ और फाफ डु प्लेसी ने जोहानिसबर्ग में शतक लगाया. इन पांचो कप्तान में चार मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज है सिर्फ रोहित ही ऐसे है जिन्होंने पारी की शुरुआत की और रिकॉर्ड बनाया.