शिमला. हिमाचल प्रदेश अब केंद्र सरकार पर बोझ बन गया है. मंडी से सांसद कंगना रनौत को यह लगता है. कुल्लू के ढालुपर मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया है. यहां पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा.
कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में बुधवार सात अक्तूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की गई. इसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हुए. कंगना ने करीब 12 मिनट 30 सेकेंड का संबोधन दिया और पीएम मोदी का गुणगान किया. इसके अलावा, उन्होंने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा.
बकौल कंगना, हमें नशा मुक्त हिमाचल बनाना है और हमारे प्रदेश के लोग भोले लोग हैं, लेकिन नशा हमें खोखला कर रहा है. हमारे बच्चे ही हमारी पूंजी है, अगर उसे ही नशे की दीमक खा जाएगी तो फिर हम देश को क्या देंगे.
कंगना ने कहा कि के साथ शामिल होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुनने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी और निरंतर समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है. आज उनके संबोधन के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को और करीब से समझने का अवसर मिला.
कुल्लू के ढालपुर में कंगना रनौत.
पीएम मोदी का गुणगान किया