आगजनी के बाद इनकम टैक्स के शिकंजे में ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर, विदेशी फंडिंग के चक्कर में धम से गिरे कंपनी के शेयर

आगजनी के बाद इनकम टैक्स के शिकंजे में ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर, विदेशी फंडिंग के चक्कर में धम से गिरे कंपनी के शेयर


Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा. कंपनी के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. केस विदेशी फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जब फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को महीना भर बचा है, तब इस तरह की मुसीबत चिंता पैदा करती है. फिल्म ‘रामायण’ का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया गया है, जो दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर 20276 को रिलीज होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नमित मल्होत्रा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@iamnamitmalhotra)

नई दिल्ली: फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से जब करीब है, तब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​की कंपनी के दफ्तर की तलाशी ली. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम समय बचा है. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स की रेड विदेश से आने वाले पैसे से संबंधित है. हालांकि, अभी लेन-देन या इनकम टैक्स के एक्शन की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इनकम टैक्स की रेड का नमित मल्होत्रा की कंपनी के स्टॉक पर भी असर दिखा. 7 अक्टूबर को सुबह की ट्रेडिंग के दौरान प्राइम फोकस के शेयरों में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्राइम फोकस की बड़ी मौजूदगी है. इसका कारोबार विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कॉन्टेंट क्रिएशन तक फैला हुआ है. इसकी विजुअल-इफेक्ट्स कंपनी ने ‘रामायण’ में अहम भूमिका निभा रही है. इनकम टैक्स की तलाशी मुंबई में प्राइम फोकस स्टूडियोज में ‘रामायण’ के सेट के करीब आग लगने की घटना के कुछ दिनों बाद हुई. हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग पर काबू पाने के बाद प्रोडक्शन फिर से शुरू हो गया.

फिल्म को दिग्गज कलाकारों का मिला साथ
‘रामायण’ की थिएटर रिलीज से पहले इसे लेकर दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है. रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. कलाकारों की इस बड़ी टीम में अरुण गोविल दशरथ के किरदार में हैं, जबकि लारा दत्ता कैकेयी के रोल में दिखेंगी. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं.

4000 करोड़ है ‘रामायण’ का बजट
‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी ‘DNEG’ कंपनी के पास है. ‘रामायण’ अपने कथित प्रोडक्शन बजट को लेकर भी चर्चा में रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. प्रोजेक्ट के लिए मशहूर म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर और एआर रहमान एक-साथ काम कर रहे हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है.



Source link