T20I में अय्यर ने किया कमाल, WI के खिलाफ बनाया फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड
Last Updated:
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार शतकीय पारी खेली. अय्यर का टी20 इंटरनेशनल करियर में ये पहला शतक था. इसके साथ ही अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं. अय्यर टीम इंडिया के लिए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली.
श्रेयस अय्यर ने जड़ा पहला टी20 इंटरनेशनल शतक
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गदर मचा दिया. अय्यर ने 42 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. टी20 इंटरनेशनल में अय्यर का ये पहला शतक था. इस शतकीय की पारी के साथ ही अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अय्यर टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अय्यर अपनी इस शतकीय पारी में 43 गेंदों का सामना कर 102 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्का भी लगाया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी खेलने का रिकॉर्ड
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक फिर अय्यर को रास आई. मुकाबले में अय्यर ने धुआंधार अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया. अय्यर टी20 में कप्तान के तौर पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. विराट ने साल 2019 में कप्तान के तौर पर रनचेज करते हुए नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी.
इकाना फिर से गरजा श्रेयस अय्यर का बल्ला
टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के लिए इकाना का स्टेडियम खूब भाया है. इस मैदान पर अय्यर ने पिछले पांच पारियों में चौथी बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है. अय्यर ने यहां पांच पारियों में 200.59 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं, जिसमें 32 चौके और 17 छक्के भी शामिल हैं. इस मैदान पर अय्यर टी20 में अब तक सिर्फ एक बार आउट हुए हैं.
भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया. भारतीय टीम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप और शेरफन रदरफोर्ड की अर्धशतकीय पारी की मदद से 171 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.4 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच को अपने नाम कर लिया.