Jerusalem Car Blast: यरुशलम में धमाके के बाद आग का गोला बनी कार, 13 साल बच्चा बाल-बाल बचा

Jerusalem Car Blast: यरुशलम में धमाके के बाद आग का गोला बनी कार, 13 साल बच्चा बाल-बाल बचा


Last Updated:

Jerusalem Vehicle Blast: इजरायल के यरुशलम में आज सुबह ही सड़क के किनारे खड़ी कार में अचानक ही धमाका हो गया. इसके बाद कार आग का गोला बन गई और इसमें सवाल दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इसमें 13 साल का एक बच्चा भी सवार था, जो काफी जल गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यरुशलम में कार ब्लास्ट. (x/i24NEWS)

यरुशलम: इजरायल के यरुशलम शहर में आज सुबह एक कार में अचानक विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए. घटना शहर के अरमोन हनात्जिव इलाके में हुई. पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक घायलों में 50 साल के आसपास का एक व्यक्ति और 13 साल का एक बच्चा शामिल है. जानकारी के मुताबिक विस्फोट की सूचना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर इमरजेंसी सर्विस को मिली. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एंबुलेंस, पैरामेडिक और मेडिकल टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया.

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने देखा कि विस्फोट के बाद कार पूरी तरह आग की चपेट में थी. आसपास कार के कई हिस्से और मलबा बिखरा हुआ था. इसी बीच कार के पास ही एक व्यक्ति और एक 13 वर्षीय बच्चे को देखा गया. वे दोनों ही घायल अवस्था में मिले. दोनों होश में थे, लेकिन उनके शरीर पर जलने और अन्य चोटों के निशान थे. ऐसे में आपातकालीन कर्मचारियों ने घटनास्थल पर ही दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद उन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा वाली एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल ले जाते समय भी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखती रही और जरूरी उपचार जारी रखा. विस्फोट की सूचना के बाद यरुशलम जिला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और सबूत जुटाने का काम शुरू किया. विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

साजिश या कोई दुर्घटना?

पुलिस के शुरुआती आकलन के मुताबिक यह घटना किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ी हो सकती है. हालांकि जांच पूरी होने से पहले विस्फोट के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया गया है. अधिकारियों ने घटनास्थल से मिले सबूतों को जांच के लिए सुरक्षित किया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार में विस्फोट किस वजह से हुआ और क्या इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया था. जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट की सही वजह और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.



Source link