‘पाकिस्तानी बुरे नहीं’, मीका सिंह ने कसा तंज- भारतीयों को दुबई के मुस्लिम पसंद हैं, पाक मुसलमानों से दूरी क्यों?

‘पाकिस्तानी बुरे नहीं’, मीका सिंह ने कसा तंज- भारतीयों को दुबई के मुस्लिम पसंद हैं, पाक मुसलमानों से दूरी क्यों?


Last Updated:

मीका सिंह एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर अपने बयान से चर्चा में हैं. सिंगर ने एक पॉडकास्ट में पाकिस्तान से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयरकिए और वहां के लोगों के व्यवहार का जिक्र किया. बातचीत के दौरान उन्होंने भारत में पाकिस्तानी लोगों को लेकर बनी धारणा पर भी सवाल उठाया. मीका की इस कॉमेंट ने उनके पुराने पाकिस्तान विवाद को भी सुर्खियों में ला दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मीका सिंह ने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में ये बात कही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहते हैं. बिग बॉस में धमाकेदार परफॉमेंस के बाद हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं. सिंगर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान भारत-पाकिस्तान के रिश्तों से जुड़े एक ऐसे पहलू पर बात की, जिसे लेकर अकसर सोशल मीडिया पर बहस देखने को मिलती है. पाकिस्तान में अपने एक्सपीरियंस का जिक्र करते हुए मीका ने वहां के लोगों और उनके व्यवहार को लेकर अपनी राय रखी. बात निकली तो चर्चा सिर्फ सरहद के उस पार के लोगों तक नहीं रुकी, बल्कि भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर धारणा तक पहुंच गई.

हाल ही में टाइम्स नाऊ के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ में उन्होंने अपनी बात रखते हुए एक ऐसी तुलना कर दी, जिसने पूरे मुद्दे को और दिलचस्प बना दिया. खास बात ये है कि मीका खुद पाकिस्तान में परफॉर्म करने को लेकर विवाद झेल चुके हैं और उस दौर में उन्हें भारत में बैन तक किया गया था.

अलग-अलग नजरिया क्यों?

मीका सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों, पाकिस्तानी कलाकारों और वहां के आम लोगों को लेकर कई महत्वपूर्ण बात की. इस दौरान उन्होंने यह सवाल उठाकर बहस छेड़ दी कि आखिर भारतीय समाज में पाकिस्तानी मुसलमानों और दुबई (यूएई) के मुसलमानों के प्रति अलग-अलग नजरिया क्यों देखने को मिलता है.

‘पाकिस्तानी बुरे नहीं’

मीका सिंह ने पाकिस्तान यात्राओं के अपने पर्सनल एक्सपीरियंस को याद करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान या वहां के आम नागरिकों को बुरा नहीं मानते. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान बुरा नहीं है. पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं. यह बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं. यह बात मुझे आज तक समझ नहीं आई.’

मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा करते हैं: मीका

सिख धर्म से जुड़े धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए 50 साल के सिंगर ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब और पंजा साहिब जैसे बेहद पवित्र गुरुद्वारे मौजूद हैं. उन्होंने वहां के स्थानीय मुस्लिम समुदाय की फैंस करते हुए बताया कि उन्होंने खुद देखा है कि कई मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा करते हैं और साफ-सफाई में मदद करते हैं.

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत आने पर क्या बोले?

शो के दौरान दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी कलाकारों के सहयोग पर उठ रहे सवालों के बीच मीका से भी उनकी राय पूछी गई. मीका ने साफ किया कि उन्हें पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में प्रदर्शन करने से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने हमेशा सीमा पार के फनकारों का स्वागत किया है. अगर कोई भारतीय कलाकार वैध वीजा लेकर वहां जाकर किसी कार्यक्रम में गाता है, अपना मेहनताना लेता है और लौट आता है तो इसे किसी राजनीतिक बयानबाजी की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. मीका ने कहा कि जब किसी भारतीय कलाकार को पाकिस्तान में सम्मान मिलता है, तो देश को इस पर खुशी होनी चाहिए.

2019 में पाकिस्तान जाकर फंस गए थे मीका

पाकिस्तान को लेकर मीका सिंह की बात इसलिए भी अहम है क्योंकि साल 2019 में उनका खुद का पाकिस्तान दौरा विवादों में आ गया था. अगस्त 2019 में मीका ने कराची में एक शादी समारोह में परफॉर्म किया था. यह कार्यक्रम पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के एक करीबी रिश्तेदार से जुड़ा बताया गया था. उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा था. खास तौर पर जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव के बाद मीका के पाकिस्तान में परफॉर्म करने को लेकर विरोध शुरू हो गया. इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मीका के खिलाफ कार्रवाई की और उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर रोक लगाने का ऐलान किया. विवाद बढ़ने के बाद मीका ने माफी मांगी. उन्होंने सफाई दी थी कि कार्यक्रम की कमिटमेंट काफी पहले की गई थी और पाकिस्तान जाने का समय गलत पड़ गया. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी गलती हुई है तो वह फेडरेशन और देश से माफी मांगते हैं. इसके बाद FWICE ने मीका पर लगाया गया बैन वापस ले लिया.



Source link