BB20: क्या गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहे स्काउट, लव गिल संग बदल रहा रिश्ता? यंग DSA के सामने नाम लिखकर दिया हिंट

BB20: क्या गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहे स्काउट, लव गिल संग बदल रहा रिश्ता? यंग DSA के सामने नाम लिखकर दिया हिंट


Last Updated:

बिग बॉस 20: लव गिल और स्काउट के बीच बिग बॉस 20 की शुरुआत से नजदीकियां बढ़ रही हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. स्काउट ने यंग डीएसए के साथ बात करते हुए हिंट दिया कि लव के साथ उनका रिश्ता बदल रहा है और उनकी फीलिंग्स चेंज हो रही हैं जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

Zoom

बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की नजदीकियां बढ़ रही हैं. (फोटो साभार न्यूज18 हिंदी)

नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के हर बीतते एपिसोड के साथ शो में एंटरटेनमेंट बढ़ते जा रहा है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. यंग डीएसए और स्काउट के बीच लास्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने लव गिल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल के लिए अपनी फीलिंग का इजहार किया जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं.

स्काउट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं. उनकी गर्लफ्रेंड घर के बाहर से उनका पूरा सपोर्ट कर रही हैं. बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियां बढ़ती दिख रही थीं. शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हो रहे हैं. लेकिन स्काउट ने लव गिल के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों के बारे में कहा था कि वो उन्हें बहन की तरह देखते हैं.



Source link