गरबा खेलना है तो दिल्ली की ये 5 जगहें हो सकती हैं खास, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

गरबा खेलना है तो दिल्ली की ये 5 जगहें हो सकती हैं खास, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल


दिल्ली. नवरात्रि शुरू होते ही दिल्ली में गरबा और डांडिया की धूम भी बढ़ जाती है. इस बार राजधानी में कई जगहों पर ऐसे फेस्टिवल होने जा रहे हैं, जहां आपको सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि म्यूजिक, खाना, ट्रेडिशनल कपड़ों और फेस्टिव माहौल का भी मजा मिलेगा. अगर आप भी दोस्तों या परिवार के साथ गरबा खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली की इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.

पुराना किला में ग्लोबल गरबा फेस्टिवल
इस बार गरबा के लिए पुराना किला खास रहने वाला है. यहां 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक ग्लोबल गरबा फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा. पांच दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में गरबा-रास के साथ लाइव म्यूजिक, गुजराती खाना, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट भी देखने को मिलेंगे. कार्यक्रम में मां अंबा आरती और पारंपरिक गरबा की झलक भी देखने को मिलेगी. यानी जो लोग गरबा के साथ गुजराती संस्कृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.

वसंत विहार में रंगताली 2026
साउथ दिल्ली में रहने वालों के लिए वसंत विहार में रंगताली 2026 का आयोजन किया जा रहा है. 16, 17 और 18 अक्टूबर को ललित महाजन स्कूल में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक गरबा, डांडिया और रास होगा. यहां गुजराती खाना और स्नैक्स के स्टॉल भी रहेंगे. खास बात यह है कि आयोजकों ने ट्रेडिशनल ड्रेस को बढ़ावा दिया है, इसलिए चनिया चोली, घाघरा, साड़ी, कुर्ता या केडियू में यहां पहुंचने का अपना ही मजा होगा.

पीतमपुरा के दिल्ली हाट में डांडिया उत्सव
नॉर्थ दिल्ली वालों के लिए दिल्ली हाट, पीतमपुरा का नवरात्रि डांडिया उत्सव अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह आयोजन 13 से 15 अक्टूबर 2026 तक शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. यहां पारंपरिक गरबा और रास डांडिया के साथ म्यूजिक और एंटरटेनमेंट भी रहेगा. परिवार या दोस्तों के साथ शाम बिताने और गरबा खेलने के लिए यह स्पॉट खासा दिलचस्प हो सकता है.

द्वारका सेक्टर-14 में डांडिया नाइट्स
द्वारका सेक्टर में भी इस बार खास डांडिया नाइट्स होने वाली है. 16 और 17 अक्टूबर को DDA Ground, वेगास मॉल के पास गरबा और डांडिया के साथ DJ, म्यूजिक और फूड का इंतजाम रहेगा. यह इवेंट दोस्तों, कपल्स और परिवारों के लिए रखा गया है. यहां पहुंचने वालों को ट्रेडिशनल या फेस्टिव आउटफिट में आने की सलाह दी गई है.

ओखला में डांडिया रास सीजन 4
अगर आप साउथ-ईस्ट दिल्ली की तरफ रहते हैं तो NSIC Exhibition Ground, ओखला में होने वाला डांडिया रास सीजन 4 भी लिस्ट में रखा जा सकता है. यह कार्यक्रम 17 और 18 अक्टूबर 2026 को होगा. यहां गरबा और डांडिया के साथ लाइव DJ और कलाकारों की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी. यानी यहां फोकस सिर्फ पारंपरिक गरबा पर नहीं, बल्कि म्यूजिक और एंटरटेनमेंट पर भी रहेगा.



Source link