श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है. वरुण चोट की वजह से एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले हैं. इसके अलावा टीम में कुछ खास बड़े बदलाव नहीं हुए हैं. साथ ही स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नमन धीर को भी स्क्वाड शामिल किया गया है. उन्हें वाशिंगट सुंदर की जगह की जगह मौका मिला.
कैसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का हालिया प्रदर्शन?
भुवनेश्वर कुमार बेशक टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन 36 साल के इस स्विंग गेंदबाज ने मेहनत लगातार जारी रखी. यूपी टी20 लीग हो या फिर आईपीएल, भुवी ने अपनी सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों के नाक में दम करके रखा. यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया है. हाल ही में खत्म हुए यूपी टी20 लीग में भुवनेश्वर अपनी टीम लखनऊ फाल्कंस के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे. वहीं, इसी साल आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट लेकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनवाया.
टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार का करियर
भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार के करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है. भुवी भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 63 विकेट है. वहीं, वनडे में उन्होंने 141 विकेट झटके हैं, जबकि टी20 में 90 विकेट लिए हैं.
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.