हिमाचल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, AIIMS में डॉक्टरों को बांटी डिग्रियां, अब मनाली के लिए भरेंगी उड़ान

हिमाचल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, AIIMS में डॉक्टरों को बांटी डिग्रियां, अब मनाली के लिए भरेंगी उड़ान


Last Updated:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचीं और AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह कुल्लू मनाली के लिए रवाना होंगी.

Zoom

हेलीकॉप्टर के जरिये महामहिम बिलासपुर पहुंची और यहां पर एम्स के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर्स को डिग्रियां बांटी.

बिलासपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के दौरे  पर हिमाचल प्रदेश पहुंची गई हैं. दिल्ली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये महामहिम बिलासपुर पहुंची और यहां पर एम्स के दीक्षांत समारोह में डॉक्टर्स को डिग्रियां बांटी.

जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 92 प्रशिक्षुओं को डिग्रियां बांटी. इनमें एमबीबीएस, एमडी-एमएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल रहे. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया.

इसससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हेलिपैड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद एम्स, बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सामूहिक फोटो खींचवाया.

यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अब कुल्लू मनाली जाएंगी और 8 अक्तूबर तक वहीं पर प्रवास करेंगी. इस दौरान करीब 16 घंटे अटल टनल बंद रहेगी और आम लोगों के अलावा, सैलानियों की आवाजाही पर रोक रहेगी. उधर, एम्स में मंगलवार को ओपीडी बंद रखी गई है. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं.



Source link