मां विंध्यवासिनी के दर्शन की जल्दी है? जानें स्टेशन से धाम तक पहुंचने के आसान रास्ते

मां विंध्यवासिनी के दर्शन की जल्दी है? जानें स्टेशन से धाम तक पहुंचने के आसान रास्ते


Last Updated:

नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले भक्तों के लिए काम की खबर है. लंबी लाइन और भीड़ से बचने के लिए स्टेशन, रोडवेज, मिर्जापुर शहर और अमरावती चौराहे की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अलग-अलग शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानें गर्भगृह, झांकी दर्शन और गंगा घाट तक पहुंचने के आसान रूट.

मिर्जापुर : नवरात्रि में अगर आप भी मां विंध्यवासिनी धाम आ रहे हैं और लंबी लाइन से परेशान है तो यह खबर आपके लिए है. मां विंध्यवासिनी धाम आने वाले भक्त शॉर्टकट गलियों का प्रयोग करके सीधे धाम के पास पहुंच सकते हैं और दर्शन पूजन कर सकते हैं. ऐसे में यात्रियों को लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा और घूमकर मां विंध्यवासिनी के धाम तक नहीं पहुंचाना पड़ेगा.

अगर आप मां विंध्यवासिनी धाम में स्टेशन से उतर रहे हैं तो सीधे नई रोड पकड़कर आप बावली तिराहे के पास आ जाए, यहां से सीधे गली का प्रयोग करते हुए पुरानी वीआईपी के पास से होते हुए मां विंध्यवासिनी धाम के पास पहुंच जाएंगे, यहां से मां विंध्यवासिनी धाम के लिए पीछे की लाइन लग सकते हैं, जहां पर पहुंचकर आसानी से दर्शन कर सकते हैं.

अगर आप रोडवेज उतरने के बाद मां विंध्यवासिनी धाम आना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट तरीका पुरानी वीआईपी है. पुरानी वीआईपी से होते हुए आप सीधे मां विंध्यवासिनी के धाम जयपुरिया गली पहुंच सकते हैं और यहां से दर्शन पूजन भी कर सकते हैं. अगर घाट पर जाना चाहते हैं तो इसी मार्ग से मंदिर के पास से होते हुए घाट पर निकल जाएंगे और उधर से आकर लाइन में लगा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर शहर की तरफ से मां विंध्यवासिनी धाम आ रहे हैं तो आपके लिए कोतवाली वाली रोड बेस्ट है. अगर आप झांकी दर्शन करना चाहते हैं तो कोतवाली रोड पकड़कर सीधे मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंच जाए और यहां से झांकी दर्शन की लाइन में लगकर महज 10 से 15 मिनट के अंदर दर्शन कर सकते हैं.

अगर आप मिर्जापुर-प्रयागराज रोड से आ रहे हैं और अमरावती चौराहा से होकर मां विंध्यवासिनी धाम जाना चाहते हैं तो आपके लिए न्यू वीआईपी का रोड बेस्ट है. अगर आप मां के धाम में अंदर से दर्शन करना चाहते हैं तो न्यू वीआईपी मार्ग से होते हुए मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंच जाए और यहां से लाइन में लग जाए.

अगर आप शॉर्टकट तरीके से झांकी दर्शन करना चाहते हैं तो न्यू वीआईपी से होते हुए पाठक की गली से मां विंध्यवासिनी धाम की झांकी दर्शन गेट तक पहुंच जाए और यहां से आसानी के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर सकते हैं, इसमें आपको किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अगर मां विंध्यवासिनी धाम में आ रहे हैं तो इस खबर को जरुर देख लें. ऐसे में आपका समय की बचत होगी. मां विंध्यवासिनी धाम में शॉर्टकट तरीके से दर्शन पूजन होगा और आपको परेशान भी नहीं होना पड़ेगा. गंगा घाट के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम के गर्भ गृह और झांकी दर्शन के लिए सारे रास्ते बताए गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link