महीनों बाद दिखे सलीम खान, पोती सिपारा के 1st बर्थडे में पत्नी सलमा संग पहुंचे, जश्न में दिखा सलमान समेत पूरा परिवार

महीनों बाद दिखे सलीम खान, पोती सिपारा के 1st बर्थडे में पत्नी सलमा संग पहुंचे, जश्न में दिखा सलमान समेत पूरा परिवार


Last Updated:

Salim Khan-Salma Khan Rare Public Appearance: खान परिवार के लिए 5 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा. अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा ने अपना पहला जन्मदिन मनाया और इस मौके पर परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए. खास बात रही सलीम खान की मौजूदगी. वह पत्नी सलमा खान के साथ पोती के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे. लंबे वक्त बाद सामने आई उनकी यह झलक इसलिए भी खास रही, क्योंकि कुछ समय पहले उनकी तबीयत को लेकर परिवार और फैंस चिंतित हुए थे.

Zoom

सलीम खान को महीनों बाद देख फैंस काफी खुश हैं.

नई दिल्ली. सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान लंबे वक्त बाद एक बार फिर परिवार के खास मौके पर नजर आए. 5 अक्टूबर को वह पत्नी सलमा खान के साथ बेटे अरबाज खान और बहू शूरा खान की बेटी सिपारा के पहले बर्थडे के जश्न में पहुंचे. इस दौरान सलमान खान समेत परिवार के दूसरे सदस्य भी बच्ची को आशीर्वाद देने और इस खास पल को साथ मनाने पहुंचे. सलीम खान की यह मौजूदगी इसलिए भी खास रही, क्योंकि इस साल उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान सलमान खान समेत पूरा परिवार उनके साथ खड़ा नजर आया था.

सलीम खान को 5 अक्टूबर की शाम एक कार में पत्नी सलमा खान के साथ वेन्यू पर पहुंचते देखा गया. वह पिछले कुछ महीनों से लाइमलाइट से काफी दूर थे. ऐसे में उनकी यह झलक सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी तरफ गया. परिवार के इस खास जश्न में शामिल होकर उन्होंने पोती सिपारा के पहले जन्मदिन को खास बनाया.

View this post on Instagram





Source link