महंगी पड़ गई लाडली बहना योजना..! सीएम मोहन यादव ने कंटेंट क्रिएटर बिन्नू को मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

महंगी पड़ गई लाडली बहना योजना..! सीएम मोहन यादव ने कंटेंट क्रिएटर बिन्नू को मजाकिया अंदाज में दिया जवाब


Last Updated:

CM Mohan Yadav News: भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मजेदार अंदाज देखने को मिला. कार्यक्रम में छतरपुर की बाल बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई.’ मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगे. वहीं कांग्रेस ने इस पर तंज किया है.

Zoom

भोपाल में बुंदेली समागम-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दिए सवालों के जवाब

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला. मंच पर बुंदेली संस्कृति, युवाओं और रोजगार को लेकर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं और उनके खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना सरकार के लिए काफी महंगी पड़ गई है. मुख्यमंत्री बनने के समय इस बात का अंदाजा नहीं था. इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराने लगे.

सोमवार को भोपाल में बुंदेली समागम-2026 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव से छतरपुर की चर्चित बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने एक सवाल किया. जिसका जवाब सुनकर सभी लोग हैरान रह गए और हंसने लगे. बाल कलाकार बिन्नू ने सीएम से पूछा कि उन्होंने प्रदेश की ‘जिज्जियों’ यानी बहनों के लिए तो काफी कुछ किया है, लेकिन अब ‘बिन्नुओं’ यानी बेटियों के लिए उनका क्या प्लान है?

मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
बिन्नू के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लाडली बहना योजना बहुत महंगी पड़ गई है. मुझे नहीं मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही ऐसी मार पड़ेगी. सीएम के इस अंदाज को देखकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि बहनों के लिए कोई परेशानी नहीं है. ये योजना पहले 1000 रुपए से शुरू हुई थी अब हम 1500 रुपए दे रहे हैं. अभी तुम लाडली बहना योजना के लिए योग्य नहीं हो. थोड़ी बड़ी हो जाओ फिर तुम्हें भी लाभ मिलेगा.

कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं सीएम मोहन यादव के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कटाक्ष किया है. कांग्रेस नेता उमंग सिंघर ने भाजपा को घेरते हुए है कि चुनाव से पहले लाडली और सत्ता पाने के बाद परेशानी. यहीं है बीजेपी का महिला सम्मान.

कब शुरू हुई थी लाडली बहना योजना
लाड़ली बहना योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को हुई थी और इसका औपचारिक शुभारंभ 5 मार्च 2023 को किया गया था. शुरुआत में पात्र महिलाओं को ₹1,000 महीना दिया जाता था. बाद में यह राशि ₹1,250 और नवंबर 2025 से ₹1,500 महीना कर दी गई. र्तमान में करीब 1.25 करोड़ महिलाएं योजना में पंजीकृत हैं और हर महिला को ₹1,500 प्रतिमाह मिलते हैं.



Source link