मनाली आने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, पहले 2 प्रेसिडेंट कौन थे? पंडित नेहरू की पंसदीदा जगह में गुजारेंगी 2 दिन

मनाली आने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, पहले 2 प्रेसिडेंट कौन थे? पंडित नेहरू की पंसदीदा जगह में गुजारेंगी 2 दिन


Last Updated:

President Manali Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हिमाचल दौरे पर मनाली पहुंच गई हैं. उनकी सुरक्षा के लिए करीब 600 जवान तैनात किए गए हैं. सात अक्तूबर को वह हडिम्बा मंदिर में पूजा करेंगी और अटल टनल जाएंगी. उनके दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मनाली में राष्ट्रपति का स्वागत करती कंगना रनौत और कांग्रेस विधायक.

मनाली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हिमाचल के तीन दिन के दौर पर पहुंच गई हैं. बिलासपुर के बाद मंगलवार छह अक्तूबर को हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली पहुंचीं. राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं. महामहिम की सुरक्षा में करीब 600 जवानों की तैनाती कुल्लू, मनाली और अटल टनल तक की गई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर एक बजे डीजीआरई के हेलीपेड पहुंची और मंडी से सांसद कंगना रनौत और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उनका स्वागत किया. सवा एक बजे उनका काफिला रामबाग चौक से निकला. रामबाग चौक में राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान राष्ट्रपति को देखने जगह जगह लोगों की भीड़ जमा हुई.  मनाली पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मनाली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. हेलीपैड से लेकर राष्ट्रपति के सर्किट हाउस तक सुरक्षा बलों की तैनाती रही. राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाले मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखी गई. प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए. राष्ट्रपति के मनाली आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. हिमाचल के इस पर्यटन नगरी में राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू तीन दिन के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. (FILE PHOTO)

फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली पहुंचने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और उनके निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है.

मनाली का सर्किट हाउस पंडित नेहरू की पसंदीदा जगह थी.

7 अक्तूबर को महामहिम का प्लान

  • सुबह 6:30 बजे से: सिस्सू की ओर से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल से आने की अनुमति नहीं होगी. उन्हें रोहतांग पास का उपयोग करना होगा.
  • सुबह 8:30 बजे से: मनाली से अटल टनल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित नाकों पर रोक दिया जाएगा. सुबह 9:10 बजे: राष्ट्रपति महोदय का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होगा.
  • इसके बाद पालचान से आगे अटल टनल की ओर केवल LMV और आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी.
  • सामान्य पर्यटक यातायात की बहाली: काफिले की वापसी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद की जाएगी. लगभग 2:00 बजे तक प्रतिबंध रहने की संभावना है.
  • पर्यटकों के लिए सलाह: 7 अक्टूबर को सुबह से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल की यात्रा न रखें और यात्रा से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.



Source link