मध्य प्रदेश में 2027 में हर महीने खुलेगा एक मेडिकल कॉलेज, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश में 2027 में हर महीने खुलेगा एक मेडिकल कॉलेज, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान


Last Updated:

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए भोपाल में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि साल 2027 में प्रदेश में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. इस तरह से अगले साल प्रदेश में कुल 12 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. इससे युवाओं को काफी फायदा होगा. इसके अलावा उन्होंने दूसरी योजनाओं के बारे में युवाओं से विस्तार से बात की.

Zoom

एमपी में साल 2027 में हर महीने खुलेगा एक मेडिकल कॉलेज

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल हुए हैं. उन्होंने इस दौरान युवाओं से संवाद किया है. सीएम ने इस दौरान युवाओं को किस तरह से रोजगार दिया जाए. इस पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में 2027 युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा. इसके अलावा साल में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की एक बार नहीं, बल्कि दो बार एग्जाम आयोजित किया जाएगा.

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 12 नए मेडिकल कॉलेज यानी हर महीने एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. रोजगार देने के लिए और स्किल कोर्स के लिए 12 नए विश्वविद्यालय आरंभ किए जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश के एक लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ा जाएगा. युवा वर्ष 2027 के लिए एक पोर्टल की भी शुरूआत की जाएगी, जिसमें युवा अपने विचार और सुझाव दे सकेंगे.

5 करोड़ रुपए बनाया जाएगा आइडिया फंड
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि युवा स्टार्टअप आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए राज्य स्तर पर 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनाया जाएगा. विश्वविद्यालय स्तर भी शोध को तवज्जो दी जाएगी. राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रदेश में 500 नई इकाईयां बनाई जाएंगी. हर संभाग में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. इसके अलावा 2027 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा.

PM मोदी की तारीफ में खोला दिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल 7 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं. सेवा और देश की प्रगति को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में कई असंभव कार्य पूर्ण हुए हैं. मध्य प्रदेश को पहले केवल कृषि आधारित प्रदेश माना जाता था, लेकिन पिछले ढाई साल में हमारा प्रदेश उद्योग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, मेडिकल एजुकेशन और आईटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ा है.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार लगातार इनोवेशन के बल पर युवाओं को आगे बढ़ा रही है. भोपाल में एआई और नॉलेज सिटी बन रही है. उज्जैन में साइंस सिटी पर काम चल रहा है. अब सेमीकंडक्टर और नवाचारों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है. युवाओं को स्टार्टअप के लिए 5 लाख रुपए तक अनुदान की व्यवस्था है. हमारे युवा रोजगार देने वाले बनें इस दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है.



Source link