बुजुर्गों के लिए वरदान है ये एंटी-स्लिप टाइल्स, पानी-साबुन के बाद भी नहीं फिसलेगा पैर, जानें कीमत

बुजुर्गों के लिए वरदान है ये एंटी-स्लिप टाइल्स, पानी-साबुन के बाद भी नहीं फिसलेगा पैर, जानें कीमत


Last Updated:

Anti-Slip Tiles: आजकल बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए एंटी स्लीपर टाइल्स की मांग बढ़ रही है. मैट फिनिश और ग्रिप वाली इन टाइल्स पर पानी, साबुन या तेल गिरने पर भी पैर नहीं फिसलते हैं. आम टाइल्स से इनकी कीमत में थोड़ा अधिक है. ऐसे में रांची में टाइल्स का बिजनेस करने वाले सूरज से जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: कई बार ऐसा होता है कि घर में बूढ़े बुजुर्ग होते हैं और अधिकतर यह भी देखा जाता है कि बाथरूम में वह फिसल कर गिर जाते हैं. कई बार तो सीधे अस्पताल पहुंचाना पड़ जाता है, तो कई बार घर के डायनिंग एरिया में भी फिसल जाते हैं. ऐसे में अगर आपके घर पर भी बुजुर्ग हैं तो यह एंटी स्लीपर टाइल्स आपके लिए रामबाण के तौर पर काम करेगी. आइये जानते हैं इसके बारे में.

रांची में टाइल्स का बिजनेस करने वाले सूरज बताते हैं कि हमारा खुद का दो-तीन टाइल्स का शोरूम है और खासतौर पर 60- 70 साल से ऊपर वाले जो लोग आते हैं. वह एंटीस्लिपरी ले जाते हैं. दरअसल, यह एंटी स्लीपरी टाइल्स में कई सारी वेरिएंट हमारे पास मौजूद है. इसकी खासियत यह है कि इसके ऊपर बारीकी से ग्रिप बना होता है, जो आपके पैर पर एकदम सेट हो जाता है. इससे फिसलन भी नहीं होती है.

टाइल्स में गिरेगा तेल, तब भी नहीं फिसलेगा पैर

इन टाइल्स की खास बातें होती है की टाइल्स के ऊपर यह छोटा-छोटा डस्ट पार्टिकल्स होता है. इसका जो फिनिश होता है. वह एकदम मैट होता है. जिस वजह से अगर तेल भी गिरा रहेगा तो भी यह फिसलने वाला नहीं है. बल्कि, आपका पैर एक जगह जम जाएगा. आप चाहे तो अपने बाथरूम में लगवा लीजिए डाइनिंग हॉल में या फिर लिविंग रूम या बेडरूम में.

इसकी एक और खास बात यह है कि ऐसा नहीं कि इसका दाम कोई बहुत अधिक है. मान लीजिए जो आम टाइल्स लगाते हैं, उसकी कीमत ₹500 है तो इसकी 550 रुपए है. मतलब 50 का फर्क देखने को मिलता है. 6/6 का कीमत ₹550 है. हालांकि, आप अलग डिजाइन और क्वालिटी चाहते हैं तो कीमत 1000-1500 तक भी जा सकती है.

बुजुर्ग के बीच है काफी डिमांड

सूरज बताते हैं कि खासतौर पर बूढ़े बुजुर्ग अपने बाथरूम में लगवाते हैं और इसका एंटी स्लिपरी और डस्ट पार्टिकल ऐसा होता है कि चाहे जितना भी पानी, साबुन व झाग हो या शैंपू भी गिरा हो, इसके बावजूद भी आपका पैर नहीं फिसलता है. इसलिए हमारे पास अधिक ऑर्डर ऐसे घर के ही आते हैं. जहां बूढ़े बुजुर्ग बहुत रहते हैं.



Source link