झारखंड में फिर बदला मौसम: रांची, गुमला… 13 जिलों में आज झूम झूमकर बरसेंगे बादल, बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

झारखंड में फिर बदला मौसम: रांची, गुमला… 13 जिलों में आज झूम झूमकर बरसेंगे बादल, बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी


रांची: झारखंड में मानसून की भले ही विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी पखत्म नहीं हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 अक्टूबर से झारखंड से पीछे हटना शुरू कर दिया था. इसके बावजूद 7 से 9 अक्टूबर तक झारखंड में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, 10 से 12 अक्टूबर के दौरान मौसम में धीरे-धीरे सुधार और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. आज रांची, लातेहार, गुमला, गढ़वा समेत 13 जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ ही तेज हवा की संभावना है.

आज इन जिलों में है बारिश और वज्रपात का अलर्ट

आज 7 अक्टूबर को रांची, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पलामू में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की संभावना है. वहीं, कुछ स्थानों पर हवा की गति करीब 30-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. IMD ने झारखंड के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ ही वज्रपात की चेतावनी दी है, जबकि 10, 11 और 12 अक्टूबर के लिए पूरे झारखंड में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

जानें कब तक झारखंड में होगी बारिश

जानें आज कैसा रहेगा तापमान

आज झारखंड में दिन का तापमान सामान्य से गर्म से लेकर सुहावना रह सकता है. रांची में अधिकतम करीब 28°C और न्यूनतम करीब 21°C रह सकता है, जबकि जमशेदपुर में 31-32°C के आसपास अधिकतम और करीब 22-23°C न्यूनतम रह सकता है. इसके अलावा धनबाद में अधिकतम 32.2°C और न्यूनतम 23.5°C रहने का अनुमान है. वहीं, हजारीबाग में तापमान करीब 30-31°C के आसपास रह सकता है और बारिश की संभावना भी बनी रह सकती है.

जानें 7 से 12 अक्टूबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

आज 7 और 8 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं. वहीं, 9 अक्टूबर को छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा 10 से 12 अक्टूबर के बीच मौसम काफी बदलाव हो सकता है. इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. IMD ने 10-12 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

आज इन जिलों क मौसम रहेगा सुहावना

वहीं, बारिश और बादलों के कारण रांची, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे अपेक्षाकृत ऊंचाई वाले तथा हरियाली वाले इलाकों में मौसम सुहावना रह सकता है. हालांकि इन जिलों में वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए.

जानें 6 अक्टूबर को कहां-कहां हुई बारिश

6 अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही बारिश दर्ज हुईं. रांची में बारिश के आसार और शाम को बारिश का पूर्वानुमान था, जबकि जमशेदपुर में भी शाम-रात के समय बारिश की संभावना दर्ज थी.

जानें आज झारखंड का AQI कैसा रहेगा

झारखंड में वायु गुणवत्ता कई शहरों का बिल्कुल अच्छा नहीं है. आंकड़ों के मुताबिक रांची का AQI करीब 123 , जमशेदपुर 164 और धनबाद 178 दर्ज किया गया है. हजारीबाग का AQI करीब 113 पहुंच गया है. बोकारो, पलामू और गुमला का भी एक्यूआई ठीक नहीं रहने वाला है. ऐसे में लोगों को प्रदूषण से भी बचना चाहिए.

ऐसे में कुल मिलाकर, झारखंड में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन 9 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहने वाला है. आज 7 और 8 अक्टूबर को बारिश-वज्रपात से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा 10 अक्टूबर के बाद बारिश में कमी और मौसम के साफ होने की संभावना है.



Source link