Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 7 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के लिए शुभ अवसर लेकर आती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है.इसके साथ पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की इस स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है और किन कामों में उन्हें फायदा मिल सकता है, इसे लेकर देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने खास जानकारी दी है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है. आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने में ज्यादा हिचकिचाने की जरूरत नहीं है. मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. खासकर जमीन, प्रॉपर्टी या घर से जुड़े मामलों में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन राहत और लाभ लेकर आ सकता है. कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और आमदनी बढ़ाने के रास्ते खुल सकते हैं. सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी प्रबल संभावना जताई गई है. यानी नौकरी से लेकर व्यापार तक, आज कन्या राशि वालों के लिए कुछ ऐसे मौके बन सकते हैं, जिनका फायदा आने वाले समय में देखने को मिल सकता है.
घर में हो सकता है मांगलिक कार्य
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज निवेश को लेकर भी कन्या राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. शेयर बाजार और लॉटरी जैसी जगहों पर निवेश से भविष्य में लाभ की संभावना बताई गई है. हालांकि, किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर और अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही करना बेहतर रहेगा. व्यापार में भी मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने के संकेत हैं. घर-परिवार की बात करें तो आज कन्या राशि वालों के घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. पूरे दिन घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रह सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए. छोटी सी बात को लेकर बहस करने से बचेंगे तो दिन और बेहतर तरीके से बीतेगा.
सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें
आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर 1 बजकर 48 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी गई है. रात 7 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 52 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. आज के उपाय की बात करें तो कन्या राशि के जातकों के लिए सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी बताया गया है. इससे आत्मविश्वास बढ़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की मान्यता है.