गुरुग्राम वालों की तो निकल पड़ी! NH-48 से वाटिका चौक तक सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, 4.2 किमी लंबे रोड को मिली हरी झंडी

गुरुग्राम वालों की तो निकल पड़ी! NH-48 से वाटिका चौक तक सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, 4.2 किमी लंबे रोड को मिली हरी झंडी


Last Updated:

Infra News : गुरुग्राम में करीब सवा चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. एनएच-48 से लेकर वाटिका चौक तक बनने वाले इस रोड पर 776 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनने से सोहना रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन की ओर जाने वालों को सिग्‍नल फ्री रास्‍ता मिल जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट के लिए टेंडर खुल चुका है.

Zoom

NH-48 और वाटिका चौक के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. राजधानी दिल्‍ली से सटा गुरुग्राम अपने हैवी ट्रैफिक के लिए मशहूर है. पीक आवर्स में शहर की कई सड़कों पर जाम लग जाता है. शहर के ट्रैफिक को स्‍मूथ बनाने को अब सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर NH-48 से लेकर वाटिका चौक के बीच 4.23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने करीब ₹776.19 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है. यह टेंडर 18 नवंबर तक खुला रहेगा.

इस एलिवेटेड रोड पर जगह-जगह इंटरचेंज, लूप्स और रैंप्स बनाए जाएंगे ताकि गाड़ियां बिना रुके नीचे की सड़कों से ऊपर और ऊपर से नीचे उतर सकें. पूरा प्रोजेक्‍ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन मॉडल पर बनेगा. ठेका लेने वाली कंपनी पर निर्माण के बाद अगले 10 साल तक इसके रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी. टेंडर की शर्तों के अनुसार, काम शुरू होने के बाद इस एलिवेटेड रोड को ढाई साल में बनाना होगा.हालांकि, वास्तविक डेडलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद तय होगी.

जाम से हमेशा के लिए मिलेगी निजात

एसपीआर का यह हिस्सा शहर के सबसे व्यस्त ट्रांजिट पॉइंट्स में से एक है. इस हिस्‍से पर एलिवेटेड रोड बनने से NH-48 से सोहना रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सीधा सिग्नल-फ्री रास्ता मिल जाएगा. खेड़की दौला और मानेसर की ओर आने-जाने वाले वालों का रोजाना 20 से 30 मिनट का समय बचेगा. अगस्त, 2026 में में NH-48 पर ₹282 करोड़ की लागत से शुरू हुए 4 फ्लाईओवर और 9 फुट ओवर ब्रिज के साथ मिलकर यह एलिवेटेड रोड पूरे इलाके की ट्रैफिक तस्वीर बदल देगा.

6-लेन टनल को भी मिली मंजूरी

गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हाल ही में द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली ₹6,969 करोड़ की 6-लेन टनल को भी मंजूरी मिल चुकी है. इन सभी प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने के बाद गुरुग्राम से दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और फरीदाबाद का सफर बिना किसी रुकावट के तय होगा.



Source link