अब बारिश में नहीं डूबेगा किराड़ी, नांगलोई और बवाना; 263 करोड़ का प्लान मंजूर, 70 कॉलोनियों को सीधा फायदा

अब बारिश में नहीं डूबेगा किराड़ी, नांगलोई और बवाना; 263 करोड़ का प्लान मंजूर, 70 कॉलोनियों को सीधा फायदा


होमताजा खबरDelhi

अब बारिश में नहीं डूबेगा किराड़ी, नांगलोई, बवाना; 263 करोड़ का प्लान मंजूर

Last Updated:

दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव से जूझने वाले किराड़ी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बड़ी योजना को मंजूरी मिली है. दिल्ली सरकार की EFC ने रेलवे लाइन के किनारे करीब 4.5 किलोमीटर लंबे ट्रंक ड्रेन के निर्माण को हरी झंडी दी है. 263.45 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की क्षमता 760 क्यूसेक पानी निकालने की होगी. किराड़ी, मुंडका, बवाना और नांगलोई जाट को इसका सीधा फायदा मिलेगा. खास तौर पर किराड़ी की करीब 70 अनधिकृत कॉलोनियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Zoom

मानसून में जलभराव की समस्या से जूझने वाले किराड़ी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की योजना को मंजूरी मिल गई है. (फाइल फोटो)

मानसून में जलभराव की समस्या से जूझने वाले किराड़ी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की योजना को मंजूरी मिल गई है. दिल्ली सरकार की एग्जीक्यूटिव फाइनेंस कमेटी (EFC) ने रेलवे लाइन के किनारे 4.5 किलोमीटर लंबे नए ट्रंक ड्रेन के निर्माण को मंजूरी दी है. इस परिजना की संशोधित लागत 263.45 करोड़ रुपये है. किराड़ी, मुंडका, बवाना और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों को इस परियोजना से सीधे फायदा होगा. ड्रेन की डिजाइन क्षमता 760 क्यूसेक रखी गई है.

किराड़ी में क्यों जरूरी है नया ड्रेन?

किराड़ी क्षेत्र की मौजूदा जल निकासी व्यवस्था पर बारिश के दौरान भारी दबाव रहता है. इस कारण यहां भारी जल जमाव देखा जाता है. क्षेत्र का अनुमानित रनऑफ करीब 1193 क्यूसेक है, जबकि मौजूदा KSN ड्रेन की क्षमता सिर्फ 88 क्यूसेक है. इसके अलावा DDA का 433 क्यूसेक क्षमता वाला ट्रंक ड्रेन भी निर्माणाधीन है. इन व्यवस्थाओं के बावजूद करीब 760 क्यूसेक अतिरिक्त डिस्चार्ज के लिए रेलवे लाइन के साथ नया ट्रंक ड्रेन प्रस्तावित किया गया है.

70 अनधिकृत कॉलोनियों को सीधा फायदा

यह नया ड्रेन किराड़ी क्षेत्र की करीब 70 अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मुख्य आउटफॉल का काम करेगा. इसके अलावा रानिखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, वीणा एन्क्लेव, रतन पार्क, राजधानी पार्क, रोहिणी सेक्टर-20 से 22, नांगलोई JJ क्लस्टर, अध्यापक नगर और शिव राम पार्क समेत कई इलाकों को राहत मिलेगी.

मुंडका हाल्ट से शुरू होगा ड्रेन

ड्रेन की शुरुआत मुंडका हाल्ट स्टेशन से होगी और करीब 4.48 किलोमीटर बाद सप्लीमेंटरी ड्रेन में इसका आउटफॉल होगा. अलग-अलग हिस्सों में ड्रेन की चौड़ाई और गहराई जरूरत के मुताबिक अलग रखी जाएगी.

परियोजना की मूल अनुमानित लागत ₹220.93 करोड़ थी, जिसे कोटेड रेट्स और अन्य मदों के आधार पर संशोधित कर ₹263.45 करोड़ किया गया है. इसमें सिविल वर्क, पर्यावरणीय उपाय, मेंटेनेंस और रेलवे स्टोर शिफ्टिंग समेत अन्य खर्च शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना को अगले साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.



Source link