अंबिकापुर से दिल्ली पहुंचना होगा आसान, अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन; इन जगहों पर स्टॉपेज

अंबिकापुर से दिल्ली पहुंचना होगा आसान, अब हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन; इन जगहों पर स्टॉपेज


Last Updated:

Ambikapur Hazart Nizamuddin Express: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन (गुरुवार और मंगलवार) चलेगी. इससे अब अंबिकापुर से दिल्ली पहुंचना बहुत ही आसान होगा. इस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे सरगुजा अंचल के लिए अहम बताया है.

Zoom

अब हफ्ते में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

Ambikapur Hazart Nizamuddin Express: सरगुजा अंचल के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब हफ्ते में दो दिन चलेगी. सांसद चिंतामणि द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद नई ट्रेन को रवाना किया गया. अब यह नई ट्रेन सेवा दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क का मजबूत जरिया बन चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इसकी तारीफ की है और उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया है.

हफ्ते में इन दो दिन चलेगी ट्रेन
अब यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलने से अब छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और आम यात्रियों को कटनी या बिलासपुर जाकर ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. अब यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. अब सरगुजा के संभाग के खनिज और दूसरे उत्पादों का दिल्ली पहुंचना आसान होगा. इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन अंबिकापुर से सुबह 07:30 बजे रवाना होकर हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए आगे बढ़ती है. अंबिकापुर से चलने के बाद ट्रेन सूरजपुर रोड, बैकुंठपुर रोड, बिजुरी, कोटमा, अनूपपुर जंक्शन, शहडोल, उमरिया, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन तक पहुंचेगी. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन अगले दिन सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी.

CM विष्णु देव साय ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी का निरंतर विस्तार हो रहा है. इसी क्रम में अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का हफ्ते में दो दिन संचालन सरगुजा अंचल के लिए खुशी का विषय है. इस रेल सेवा से अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.



Source link