Uttarakhand Weather : उत्तराखंड वालों आज रहना सावधान, देहरादून से चमोली तक मौसम काटेगा गदर, चलेगी तूफानी हवा

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड वालों आज रहना सावधान, देहरादून से चमोली तक मौसम काटेगा गदर, चलेगी तूफानी हवा


Last Updated:

Uttarakhand weather forecast 6 october 2026 : आज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और आंधी का तांडव देखने को मिलेगा. IMD ने भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा. कल यानी 7 अक्टूब को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आठ राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Zoom

उत्तराखंड का मौसम आज फिर करवट बदलेगा. (फोटो प्रतिकात्मक, AI जनरेटेड)

देहरादून. उत्तराखंड का मौसम फिर करवट लेने जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आज (6 अक्टूबर) कई जिलों में बारिश और आंधी का तांडव देखने को मिलेगा. इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं. IMD ने यहां के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पहाड़ी इलाकों में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में मौसम अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं. आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचेगा. यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. कल यानी 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.

मौसम विभाग ने आठ राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 7 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके लिए IMD ने कल (4 अक्टूबर) ही चेतावनी जारी की थी. IMD का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में घर से निकलने से पहले मौसम और सड़क संबंधी अपडेट पर नजर जरूर रखें. किसानों के लिए विशेष अलर्ट है. आंधी और बारिश से फसलें खराब हो सकती हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से लेकर सामान्य से ऊपर तक पहुंचा.

इनको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत
6 से 10 अक्टूबर तक पर्वतीय जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ेंगी. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज आंधी-तूफान आ सकता है. यहां लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग का कहना है कि आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान बिजली भी चमकेगी और बादल भी गरजेंगे. अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी करना पड़ा है. सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी (4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में) या आंधी-तूफान आने की संभावना है.

केदारनाथ में मौसम कैसा
केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओ में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. हालांकि बरसात के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली, लेकिन उसके बाद अब श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी है. इस बारिश केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अभी तक 16 लाख 38 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है. हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. इन दिनों हर रोज 15 से 20 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.



Source link