Last Updated:
06 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने के योग बना रहा है. करियर, व्यापार और परिवार में लाभ के संकेत हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 06 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने के योग बना रहा है. आज अश्लेषा नक्षत्र के साथ कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है. चंद्रमा के साथ शनि और गुरु की युति लाभ के संकेत दे रही है. पितरों का आशीर्वाद और ग्रहों की शुभ दृष्टि सिंह राशि वालों के लिए लाभ, प्रगति और कार्यों में सफलता के योग बना रही है.
करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. लंबे समय से पेंडिंग चल रहे काम पूरे होने के योग हैं. आपके विचारों और काम करने के तरीके को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है. मेहनत और लगन को देखते हुए सम्मान मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी या पद बढ़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. एकाग्रता बढ़ेगी और लक्ष्य के प्रति समर्पण बना रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने के योग हैं. मानसिक तनाव कम होने से मन शांत रहेगा. पहले से चली आ रही शारीरिक परेशानियों में भी राहत मिलने की संभावना है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज लाभ के अच्छे संकेत हैं. कारोबार में विस्तार हो सकता है और उत्पादों की खपत बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं. चंद्रमा और मंगल की स्थिति लक्ष्मीपति योग का निर्माण कर रही है. शिक्षा के क्षेत्र और सफेद वस्तुओं से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है. बड़े सौदे या निवेश के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. धन भाव में तुला राशि के शुक्र और बुध की स्थिति आर्थिक मजबूती के संकेत दे रही है. अपनी बुद्धि और रणनीति का उपयोग करके धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं.
दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम संबंध
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन सुखद रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और मधुरता बढ़ेगी. परिवार में प्रेम और विश्वास मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या बाहर यात्रा की योजना बन सकती है. साथ समय बिताने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होने के योग हैं.
आज का शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 8 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 4, 6 और 9 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज माथे पर चंद्रमा धारण किए भगवान शिव की पूजा और आराधना करना शुभ फलदायी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.