Mutton Keema Recipe: घर पर 30 मिनट में रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट मटन कीमा बनाने की आसान विधि, केवल देसी मसालों का होगा प्रयोग, जानें रेसिपी

Mutton Keema Recipe: घर पर 30 मिनट में रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट मटन कीमा बनाने की आसान विधि, केवल देसी मसालों का होगा प्रयोग, जानें रेसिपी


Last Updated:

Mutton Keema Recipe: मटन कीमा एक ऐसी स्पेशल डिश है, जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको साफ-सुथरा मटन कीमा, प्याज, अदरक, लहसुन के साथ धनिया, मिर्च, हल्दी और नमक की जरूरत पड़ेगी. अगर आप इसका स्वाद और भी बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें मटन मसाला भी डाल सकते हैं. सही तरीके से तैयार करने पर इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा लगता है. आप को घर पर ही 30 मिनट में रेस्टोरेंट से अच्छा मटन कीमा खाने को मिल जाएगा.

चित्रकूटः आज के दौर में नॉनवेज खाने के शौकीनों की कमी नहीं है. खासकर मटन से बनी अलग-अलग डिश लोगों को खूब पसंद आती हैं. स्वादिष्ट नॉनवेज खाने के लिए अक्सर लोग होटल और रेस्टोरेंट का रुख करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट मटन कीमा तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद मसालों से ही इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है.

इन सामाग्री से तैयार होगा स्वादिष्ट मटन कीमा

आप को बता दे कि मटन कीमा एक ऐसी स्पेशल डिश है, जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको साफ-सुथरा मटन कीमा, प्याज, अदरक, लहसुन के साथ धनिया, मिर्च, हल्दी और नमक की जरूरत पड़ेगी. अगर आप इसका स्वाद और भी बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें मटन मसाला भी डाल सकते हैं. सही तरीके से तैयार करने पर इसका स्वाद बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा लगता है. आप को घर पर ही 30 मिनट में रेस्टोरेंट से अच्छा मटन कीमा खाने को मिल जाएगा.

रेसिपी तैयार करने की विधि

रेसिपी एक्सपर्ट गोलू ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि मटन कीमा बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से अच्छी क्वालिटी का साफ-सुथरा मटन कीमा खरीदना चाहिए. कीमा खरीदने के बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को बारीक काटकर मिक्सी में डालें और इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब गैस पर कुकर रखें और उसमें सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें थोड़ी काली मिर्च और तेज पत्ता डालें. जब इनका अच्छा सा तड़का लग जाए तो इसमें तैयार किया हुआ प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें. इस पेस्ट को धीमी या मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनें,ताकि कच्ची महक निकल जाए और मसाले अच्छी तरह पक जाएं.

जब मसाला तेल छोड़ दे तो करें ये काम

उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि जब प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट अच्छी तरह भुन जाए तो इसमें नमक, लाल मिर्च, पिसा हुआ धनिया और थोड़ी हल्दी डालें. इसके साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए मटन मसाला भी मिला सकते हैं. सभी मसालों को अच्छी तरह चलाते हुए भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगेगी. इसके बाद इसमें धुला हुआ मटन कीमा डालें और मसाले के साथ इसे अच्छी तरह मिलाएं. कुछ देर तक कीमा और मसाले को भूनने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें. लगभग दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर पूरी तरह निकलने दें. कुकर खोलने के बाद मटन कीमा को अच्छी तरह मिला लें. तैयार मटन कीमा के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें. इसके बाद उसको रोटी के साथ आप खा सकते है.



Source link