Multibagger Stock: 6 महीने में 1 लाख के बना दिए 4 लाख, जिसके हाथ लगा ये शेयर वो हो गया मालामाल

Multibagger Stock: 6 महीने में 1 लाख के बना दिए 4 लाख, जिसके हाथ लगा ये शेयर वो हो गया मालामाल


Last Updated:

Multibagger Stock : एचएफसीएल शेयर में पिछले चार सत्रों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है. छह महीनों में ही निवेशकों का पैसा चार गुना कर चुके इस मल्‍टीबैगर शेयर का चार्ट पैटर्न भी और तेजी की ओर इशारा कर रहा है.

Zoom

पिछले चार सत्रों से भी इस मल्‍टीबैगर शेयर में जोरदार तेजी है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर निवेशक मल्‍टीबैगर शेयर की तलाश में रहता है. लेकिन, हर किसी को ये मालामाल करने वाले शेयर नहीं मिलते. जिसे मिलते हैं उसके वारे-न्‍यारे हो जाते हैं. टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी एचएफसीएल का शेयर भी आजकल छप्‍परफाड़ रिटर्न दे रहा है. पिछले 6 महीनों इस शेयर की कीमत में 243 फीसदी की तेजी आई है. यानी बस 180 दिनों में ही इस मल्‍टीबैगर शेयर ने एक लाख रुपये के चार लाख रुपये से ज्‍यादा बना दिए.

सोमवार, 5 अक्‍टूबर को इस शेयर में अपर सर्किट लगा और ₹250.27 के भाव पर लॉक हो गया. यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था जब शेयर ने खुलकर अपर सर्किट छुआ और लिवालों की कतार लगी रही. पिछले सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में शेयर में करीब 20% की जोरदार तेजी आई है. इस साल अब तक एचएफसीएल शेयर में 263 फीसदी की तेजी आ चुकी है. पिछले एक साल में इस मल्‍टीबैगर शेयर की कीमत 236 फीसदी उछल चुकी है. इस शेयर का 52-वीक हाई 256.70 रुपये है. 52-वीक लो 59.82 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 38.29 हजार करोड रुपये है.

चार्ट पर बना बुलिश पैटर्न

तकनीकी विश्लेषण के लिहाज से HFCL अपने मजबूत अपट्रेंड को बरकरार रखे हुए है. डेली चार्ट पर स्टॉक लगातार ‘हायर हाई-हायर लो’ स्ट्रक्चर बना रहा है. हाल ही में ₹255-256 के रेजिस्टेंस स्तर पर ‘डबल-टॉप’ पैटर्न बनने के बाद शेयर में हल्का करेक्शन आया था, लेकिन गिरावट के दौरान 0.618 और 0.79 फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल्स के बीच इसे जबर्दस्त खरीदारी का सपोर्ट मिला.

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सपोर्ट स्तर स्टॉक के 100-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के साथ सटीक बैठता है. इसके बाद शेयर में जोरदार यू-टर्न आया और डेली चार्ट पर ‘बुलिश एंगल्फिंग’ कैंडल बनी, जो साफ संकेत देती है कि करेक्शन के बाद बड़े खरीदार फिर से एक्टिव हो चुके हैं. साथ ही, ट्रेडिंग वॉल्यूम में आया उछाल इस रैली को और मजबूती दे रहा है.

₹255-257 के पार निकला तो फिर मचेगा गदर

मोमेंटम इंडिकेटर्स भी अब शेयर के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) निचले स्तरों से सुधरकर 58.76 पर आ चुका है, जो न्यूट्रल मिडपॉइंट से ऊपर बुलिश मोमेंटम का संकेत है. जानकारों के अनुसार, शेयर के लिए तत्काल सपोर्ट ₹215 से ₹220 के दायरे में है, जहां इसे 50-डे EMA का मजबूत सहारा मिला हुआ है. ऊपरी स्तर पर ₹255 से ₹257 का दायरा प्रमुख रुकावट (Resistance) बना हुआ है. यदि यह मल्टीबैगर स्टॉक ₹255-257 के इस स्तर को निर्णायक रूप से पार कर ब्रेकआउट देता है, तो इसमें तेजी का एक नया और आक्रामक दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link