Last Updated:
Mirzapur to Delhi New Bus Service: मिर्जापुर से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. बस का संचालन अभी तक नहीं हो रहा था. नए बस का संचालन शुरू होने के बाद यहां के लोगों को काफी फायदा होगा. आसपास के लोगों को भी फायदा होगा.
मिर्जापुर: अगर आप देश की राजधानी नई दिल्ली जाना चाहते हैं और आपका कंफर्म टिकट नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से नई दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है. दो नई बस को मंजूरी दी गई है, जिनका परिचालन भी शुरू हो गया है. मिर्जापुर जिले से नई दिल्ली के लिए बस शाम को 4:30 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन सुबह 11 बजे नई दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड पर पहुंचेगी. बस सेवा शुरू होने के बाद यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. अभी तक दिल्ली के लिए डायरेक्ट बस की सेवा नहीं थी. हालांकि, अब परिवहन विभाग की ओर से नई बस सेवा शुरू की गई है. ऐसे में यहां के लोगों में खुशी भी देखने को मिल रही है.
मिर्जापुर जिले के रोडवेज से दिल्ली के लिए बस शाम को 4:30 पर निकलेगी, जहां अगले दिन बस 11 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. आनंद विहार से यह बस दोपहर के दो निकलेगी, जो मिर्जापुर के लिए आएगी. ऐसे में बस का किराया 1152 रुपया निर्धारित किया गया है. जो भी यात्री आवागमन करेंगे, उन्हें इतना शुल्क देना पड़ेगा. बस शुरू होने के बाद यहां के लोगों को फायदा होगा. यह बस प्रयागराज से होते हुए आगे की ओर जाएगी. ऐसे में प्रयागराज के लोगों को भी बस संचालन से विशेष फायदा होगा.
नहीं होना पड़ेगा परेशान
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से दो बसों को मंजूरी दी गई है. दोनों बस दिल्ली के लिए चलेंगे. यह बस 4:30 बजे निकलेंगे, जो मिर्जापुर से आनंद विहार के लिए जाएगी और फिर आनंद विहार से वापस आएगी. दूसरी बस अगले दिन यहां से आनंद विहार के लिए निकलेगी. ऐसे में क्रमवार बसों का संचालन होगा, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा. मिर्जापुर से दिल्ली के लिए लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
बेहद ही लाभदायक
कृष्णकांत ने बताया कि नए बस को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग को स्वीकृत किया गया है. ऐसे में यहां पर लोगों को फायदा होगा. नए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है. इससे पहले अगर ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं होता था तो हम लोगों को प्रयागराज या फिर वाराणसी जाकर नई दिल्ली के लिए बस या रेल पकड़ते थे. हालांकि, मिर्जापुर से बस शुरू हो गया है, तो इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा. यह मिर्जापुर के लिए बेहद खुशी की बात है.
मिर्जापुर के लिए खुशखबरी
नीतिश पाठक ने बताया कि मिर्जापुर से बस का संचालन अभी तक नहीं हो रहा था. नए बस का संचालन शुरू होने के बाद यहां के लोगों को काफी फायदा होगा. आसपास के लोगों को भी फायदा होगा. बात करें मिर्जापुर से नई दिल्ली तक जाने के लिए तो जितना किराया है, कार से जाने पर इतना टोल टैक्स लग जाता है. ऐसे में इतने कम किराए में अगर दिल्ली तक का सफल होगा, तो मिर्जापुर के लिए खुशखबरी से कम नहीं है.