’30 साल पहले तुम मेरी दोस्त बनीं फिर प्यार’ एनिवर्सरी पर पत्नी नीलम के लिए मनोज मुंतशिर ने लुटाया प्यार

’30 साल पहले तुम मेरी दोस्त बनीं फिर प्यार’ एनिवर्सरी पर पत्नी नीलम के लिए मनोज मुंतशिर ने लुटाया प्यार


Last Updated:

मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी नीलम मुंतशिर के लिए एक बेहद प्यारा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने नीलम को अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी दोस्त बताया. इसके साथ ही मनोज ने कार्ड छपने के बाद शादी टूटने का पुराना किस्सा भी याद किया. जानिए मनोज मुंतशिर की लव स्टोरी की पूरी कहानी!

Zoom

मनोज मुंतशिर ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी (फोटो साभार-@manojmuntashir)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर आज यानी 5 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी नीलम मुंतशिर के लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल और प्यारा मैसेज शेयर किया है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.

दरअसल मनोज मुंतशिर ने अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करके उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है. जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

 मनोज मुंतशिर ने लिखा इमोशनल नोट

मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी नीलम के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा कि दोस्ती का प्यार में बदलना और फिर शादी होना अच्छी बात है. लेकिन शादी के बाद भी दोस्ती बनी रहे यह अजूबा कभी-कभी होता है. मनोज ने खुद को बहुत खुशकिस्मत बताया कि 30 साल पहले नीलम उनकी दोस्त बनीं फिर प्यार बनीं और फिर पत्नी बनीं. उन्होंने नीलम को जन्मदिन और सालगिरह की बधाई देते हुए जिंदगी भर बिना शर्त प्यार करने के लिए शुक्रिया कहा.

लेखिका हैं मनोज मुंतशिर की पत्नी नीलम

आपको बता दें कि मनोज मुंतशिर और नीलम की शादी 5 अक्टूबर 1999 को हुई थी. नीलम खुद भी एक जानी-मानी लेखिका हैं और उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया है. साल 2023 में आए मशहूर गाने वंदे भारतम की राइटिंग में भी नीलम का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने म्यूजिक और फिल्मों में अपनी लेखनी से एक खास पहचान बनाई है.

View this post on Instagram





Source link