लखनऊ में बाढ़ के पीछे की सीएम योगी ने बताई वजह, फैजुल्लागंज और नैमिष तक लिया जायजा, तटबंध बाने का किया ऐलान

लखनऊ में बाढ़ के पीछे की सीएम योगी ने बताई वजह, फैजुल्लागंज और नैमिष तक लिया जायजा, तटबंध बाने का किया ऐलान


Last Updated:

Lucknow Flood: लखनऊ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम योगी ने जायजा लिया. वह खुद फैजुल्लागंज पहुंचे और राहत सामग्री बांटी. साथ ही सीएम योगी ने बताया कि किस वजह से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि फैजुल्लागंज से लेकर नैमिष तक तटबंध बनाया जाएगा.

Zoom

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाको का किया दौरा.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ बाढ़ की चपेट में है. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. हालात यह हैं कि लोग अपने घर तक छोड़ने पर मजबूर हो गए है. घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है. लाखों लोग गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशान है. लोगों की परेशानी के बीच यूपी के मुखिया सीएम योगी लखनऊ पहुंचे. सीएम योगी ने अचानक अक्टूबर के महीने में आई लखनऊ के अंदर बाढ़ के पीछे की वजह बताई. सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनाया जाएगा.

लखनऊ में बाढ़ के प्रकोप से भारी आबादी परेशान है. वहीं फैजुल्लागंज में कई दिनों के बारिश क पानी भरा हुआ है. हालात यह है कि वह पानी सड़ गया है और लोगों को उसी पानी में होते हुए मजबूरन निकलना पड़ रहा है. वही सीएम योगी ने बाढ़ से सबसे ज्यादा बुरे हालात लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जलभराव और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली.



Source link