Time Traveller Came From Year 3311: time travel| 1285 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स तैरता शहर उड़ती गाड़ियां सबूत के लिए दिखाई तस्वीर

Time Traveller Came From Year 3311: time travel| 1285 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स तैरता शहर उड़ती गाड़ियां सबूत के लिए दिखाई तस्वीर


Last Updated:

Time Traveller Came From Year 3311: एक रहस्यमयी शख्स खुद को टाइम ट्रैवेलर बताता है और उसने आने वाले समय को लेकर अपनी भविष्यवाणियां बताता रहता है. उसका कहना है कि वो 646 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा है और साल 2025 किसी के लिए आसान नहीं होगा.

Zoom

टाइम ट्रैवेलर ने दिखाई 1285 साल आगे की तस्वीर. (APEXTV)

Time Traveller Came From Year 3311: सोचिए… साल है 3311. आसमान में तैरता हुआ एक विशाल शहर, जमीन पर अजीबोगरीब इमारतें और हवा में उड़ते वाहन. अब कल्पना कीजिए कोई शख्स अचानक आज के समय में लौटकर दावा करे कि उसने भविष्य की ये तस्वीरें खुद खींची हैं. सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो ने कुछ समय के लिए लोगों को यही सोचने पर मजबूर कर दिया.

एक रहस्यमयी व्यक्ति ने YouTube चैनल ApexTV पर दावा किया कि वह टाइम ट्रैवल करके साल 3311 में गया था. वीडियो में उसका चेहरा धुंधला रखा गया था और आवाज भी बदल दी गई थी. उसने कहा कि वह अपनी पहचान नहीं बता सकता, लेकिन उसके पास भविष्य की तस्वीरें हैं, जो उसके दावे का सबूत हैं. उसने कुल तीन तस्वीरें दिखाई हैं, जो काफी भयावह हैं. पहली तस्वीर में एक पहाड़ी इलाके के ऊपर आसमान में तैरता हुआ विशाल शहर नजर आता है. दूसरी तस्वीर को उसने भविष्य का एक सामान्य घर बताया. तीसरी तस्वीर में कई घरों और पेड़-पौधों के ऊपर एक उड़ता हुआ वाहन दिखाई देता है.

सीक्रेट टाइम-ट्रैवल मिशन पर जाने का दावा 

रहस्यमयी व्यक्ति ने दावा किया कि उसे 1990 के दशक में एक गुप्त टाइम-ट्रैवल मिशन के लिए चुना गया था. उसका कहना था कि स्कूल के दिनों में कंप्यूटर से जुड़े काम में उसकी प्रतिभा देखकर उसे इस प्रयोग का हिस्सा बनाया गया. उसके मुताबिक क्वांटम कंप्यूटिंग की मदद से समय यात्रा की तकनीक विकसित की गई थी लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब लोगों ने इन तस्वीरों की जांच शुरू की. पता चला कि भविष्य की बताई जा रही तस्वीरें कथित तौर पर असली भविष्य से नहीं आई थीं. पहली तस्वीर एक पुराने पहाड़ी दृश्य पर डिजिटल तरीके से एक तैरता हुआ शहर जोड़कर बनाई गई थी. दूसरी तस्वीर को भारत के मुंबई स्थित मशहूर भवन की बदली हुई तस्वीर बताया गया यानी जिस भविष्य की दुनिया को रहस्यमयी शख्स ने 3311 का बताया, वह कंप्यूटर एडिटिंग का नतीजा नजर आई.

क्या इंसान सच में समय में यात्रा कर सकता है?

विज्ञान के मुताबिक मामला इतना आसान नहीं है. वैज्ञानिक दुनिया में अलग-अलग गति से गुजरने की घटनाओं को समझाने वाली टाइम डाइलेशन जैसी अवधारणाएं मौजूद हैं. इनके कारण भविष्य की ओर समय यात्रा का एक वैज्ञानिक आधार माना जाता है लेकिन अतीत में जाकर वापस लौटना अभी भी विज्ञान के लिए एक बड़ी पहेली है. इसलिए 3311 की तस्वीरों वाली यह कहानी रोमांचक जरूर है, लेकिन फिलहाल इसे भविष्य से आया असली सबूत नहीं, बल्कि एक मनोरंजक इंटरनेट दावा मानना ही ज्यादा सही होगा.



Source link