Last Updated:
प्रेमानंद महाराज की शिष्या और पूर्व एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्से को फैंस के साथ शेयर किया है. दरअसल वह मां बनने वाली है. कुछ समय पहले उन्होंने हरि सेवक संग गुपचुप शादी की थी.
वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज का आश्रम इन दिनों विवादों को लेकर घिरा हुआ है. कभी दुलारी सवालों के घेरे में है. आश्रम से एक के बाद एक श्रद्धालुओं के गायब होने की घटनाओं से बवाल मचा हुआ है. वहीं इन गंभीर सवालों के बीच एक गुडन्यूज भी सामने आई है. प्रेमानंद महाराज की शिष्या और पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस से जुड़ी. जी हां, खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या बताने वाली प्रियंका पंडित मां बनने वाली हैं. उन्होंने ये गुडन्यूज सुनाते हुए एक बार फिर चर्चा बटोरी है. (Image: Insta/priyanka_pandit)
एक जमाने में खेसारी लाल यादव से लेकर कई बड़े सुपरस्टार संग काम करने वाली प्रियंका पंडित कुछ समय पहले शोबिज को छोड़ कृष्ण भक्ति में डूब गईं. उन्होंने चुपके से प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक संग शादी रचाई और अपने ने जीवन की शुरुआत की. (Image: Insta/priyanka_pandit)
अब प्रियंका पंडित जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश कर रही हैं. कृष्ण भक्ति के बीच उन्हें मां बनने का सौभाग्य मिला है. पूर्व एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मां बनने की खुशी जाहिर की. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारे घर एक नन्ही-सी खुशी आने वाली है.’ #radheradhe #krishma #vrindavan #laddugopal #pregnancy. (Image: Insta/priyanka_pandit)
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रियंका पंडित की बात करें तो वह कभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नामों में शुमार हुआ करती थीं. जौनपुर में पैदा हुई एक्ट्रेस ने करीब 50 फिल्मों में काम किया. इन सालों में वह कभी खेसारी लाल यादव तो कभी पवन सिंह तो कभी रितेश पांडे संग स्क्रीन शेयर करती नजर आईं. (Image: Insta/priyanka_pandit)
प्रियंका पंडित करियर में लगातार आगे बढ़ रही थीं. मगर फिर एक MMS कांड ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी को तबाह करके रख दिया. एक्ट्रेस का कथित एमएमएस वीडियो बॉयफ्रेंड के साथ वायरल हुआ. देखते ही देखते ये क्लिप इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया. इस वजह से एक्ट्रेस को लेकर तरह तरह की बातें की गई. (Image: Insta/priyanka_pandit)
ऐसे में प्रियंका पंडित ने फैसला लिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं. उन्होंने चकाचौंध को छोड़ कृष्ण भक्ति का रास्ता अपनाया. आज के समय में वह मायानगरी से लेकर ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ चुकी हैं और वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति में अपना समय बिताती हैं. (Image: Insta/priyanka_pandit)
अब वह प्रेमानंद महाराज की शिष्या बन चुकी हैं. इसी भक्ति पथ पर उनकी मुलाकात उनकी जिंदगी के प्यार से भी हुई. एक्ट्रेस के पति भी प्रेमानंद महाराज के शिष्य हैं. प्रियंका ने आजतक पति हरी सेवक का न तो चेहरा दिखाया है न ही उनके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर की है.(Image: Insta/priyanka_pandit)
मगर अब जब बात मां बनने की है तो उन्होंने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया. इस बार भी उन्होंने पति का चेहरा नहीं दिखाया. बस श्रीकृष्ण को याद किया और बैक लुक से ही पोज दिया. (Image: Insta/priyanka_pandit)