Old Couple Young boy Train berth negotiation story। ट्रेन में बुजुर्ग ने मांगी नीचे वाली सीट… लड़के की शर्त सुन आप माथा पकड़ लेंगे

Old Couple Young boy Train berth negotiation story। ट्रेन में बुजुर्ग ने मांगी नीचे वाली सीट… लड़के की शर्त सुन आप माथा पकड़ लेंगे


Last Updated:

Old Couple Young boy Train Berth Negotiation Story: ट्रेन में सफर के दौरान एक बुजुर्ग कपल ने जब यंग लड़के से उसकी प्रीमियम साइड लोअर सीट मांगी, तो लड़के ने ऐसा शॉकिंग जवाब दिया कि सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं. अंकल-आंटी को लगा था कि लड़का आसानी से सीट छोड़ देगा लेकिन बंदे ने सीधे आधे पैसे की डिमांड रख दी. इस गजब की बिजनेस डील और सन्नाटे वाले रिएक्शन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

Zoom

इस युवक ने नेक्‍स्‍ट लेवल का जवाब बुजुर्ग कपल को दिया. (X/Pooja)

भाई, ट्रेन के 3AC कोच में उस वक्त विशुद्ध ‘शार्क टैंक’ टाइप बिजनेस डीलिंग देखने को मिली जब एक बुजुर्ग कपल ने अपनी उम्र का हवाला देकर यंग लड़के से उसकी प्रीमियम ‘साइड लोअर’ सीट मांग ली. लड़का कुछ सेकंड सोच में पड़ गया. फिर माहौल एकदम कॉर्पोरेट मीटिंग जैसा हो गया. ट्रेन में सफर के दौरान सीट बदलने को लेकर अक्सर यात्रियों के बीच बातचीत होती रहती है. खासकर जब किसी बुजुर्ग यात्री को ऊपर की सीट मिल जाए और सामने किसी युवा यात्री के पास लोअर बर्थ हो. सोशल मीडिया पर अब ऐसा ही एक किस्सा वायरल हो रहा है. एक पोस्ट में दावा किया गया है कि 3AC में सफर कर रहे एक युवक से एक बुजुर्ग कपल ने उसकी साइड लोअर सीट देने की रिक्वेस्ट की. सबको लगा कि लड़का फौरन अपनी सीट सरेंडर कर देगा, लेकिन बंदे ने सीधे कह दिया  सीट चाहिए तो भाव चुकाना पड़ेगा.

 ‘बेटा, नीचे वाली सीट हमें दे दो’
सोशल मीडिया पर पूजा नाम के अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, युवक 3AC कोच में सफर कर रहा था. उसके पास साइड लोअर बर्थ थी. वहीं पोस्ट लिखने वाली महिला अपर बर्थ पर थी. कुछ देर बाद एक बुजुर्ग कपल युवक के पास पहुंचा. कपल ने युवक से कहा कि वे उम्रदराज हैं और अगर वह अपनी नीचे वाली सीट उन्हें दे दे तो खुद ऊपर वाली सीट पर सो सकता है. ऐसी स्थिति में आमतौर पर यात्री उम्र का सम्मान करते हुए सीट बदलने के लिए तैयार हो जाते हैं. लेकिन इस कहानी में युवक ने तुरंत हां नहीं कहा.

युवक ने रख दी सीट की कीमत
पोस्ट के मुताबिक युवक ने कपल को बताया कि उसने इस सीट के लिए करीब 2,100 रुपये का टिकट खरीदा है. इसके बाद उसने कहा कि अगर उन्हें उसकी साइड लोअर बर्थ चाहिए तो वे टिकट की कीमत का 50 प्रतिशत यानी 1,050 रुपये दे दें. युवक का यह जवाब सुनकर कपल कथित तौर पर चुप हो गया. इसके बाद युवक अपनी साइड लोअर सीट पर ही बैठा रहा. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि पोस्ट लिखने वाली महिला ने अपनी अपर बर्थ से पूरी बातचीत देखी. उसे लगा कि युवक शायद अपनी उम्र देखकर आसानी से सीट छोड़ देगा. लेकिन युवक ने सीट बदलने को लेकर अपनी शर्त रख दी.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस कहानी के वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बुजुर्ग होने के आधार पर किसी युवा यात्री से लोअर बर्थ मांगना सही है? वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि अगर किसी को सीट बदलनी है तो सामने वाले यात्री की इच्छा का भी सम्मान होना चाहिए. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि वायरल पोस्ट में बताई गई बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना वास्तव में किस ट्रेन में हुई थी. पोस्ट के अंत में सवाल पूछा गया कि अगर आपके पास साइड लोअर बर्थ हो और कोई बुजुर्ग कपल आपसे उसे मांग ले तो आप क्या करेंगे? सीट छोड़ देंगे या अपनी सीट की कीमत मांगेंगे? यही सवाल इस पूरे किस्से को सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना रहा है.



Source link