Flydubai Incident Update: UAE ने इजरायल को दी थी पैसेंजर-क्रू की लिस्ट, फिर भी नजरों से कैसे बचा को पायलट उठे सवाल

Flydubai Incident Update: UAE ने इजरायल को दी थी पैसेंजर-क्रू की लिस्ट, फिर भी नजरों से कैसे बचा को पायलट उठे सवाल


Last Updated:

Flydubai News: फ्लाईदुबई की जिस उड़ान में ओमान के को-पायलट ने भारतीय कप्तान स्मित मच्छर पर हमला कर विमान का नियंत्रण छीनने की कोशिश की थी, उसके यात्रियों और क्रू की लिस्ट UAE ने पहले ही इजरायल के साथ साझा कर दी थी. इसके बावजूद इजरायल ने किसी तरह की सुरक्षा चेतावनी जारी नहीं की. अब सवाल उठ रहे हैं कि को-पायलट सुरक्षा जांच से कैसे बच निकला.

Zoom

तेल अवीव: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने ‘फ्लाईदुबई’ की उस उड़ान के यात्रियों और चालक दल की लिस्ट पहले ही इजरायल के साथ साझा का दी थी, जिसमें एक को-पायलट ने इजरायल जा रहे विमान पर नियंत्रण करने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी. क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. यह जानकारी सामने आने के बाद इस बात पर सवाल उठे हैं कि हमलावर सुरक्षा जांच से कैसे बच निकला. जांच जारी रहने के बीच, घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों में सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियों का संकेत मिला है.

अधिकारी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ओमान के को-पायलट हमाम अल हम्मामी को उसके अपने देश ने कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के कारण विमान उड़ाने से रोक दिया था. अब तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि ओमान के एक नागरिक को, जिसके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, इजरायली यात्रियों से भरे विमान को तेल अवीव ले जाने की अनुमति कैसे दी गई. जांच का नेतृत्व कर रहे संयुक्त अरब अमीरात ने बताया कि को-पायलट ने बुधवार को कॉकपिट में आपातकालीन उपकरण के तौर पर रखी ‘कुल्हाड़ी’ से उड़ान के भारतीय कप्तान स्मित मच्छर पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की.

इजरायल ने कोई चेतावनी नहीं दी

मच्छर की वीरता के कारण 182 लोगों को लेकर जा रहा विमान सुरक्षित उतारा जा सका. क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि यूएई ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता सहित उनकी जानकारी इजरायल के साथ साझा की थी. इस संबंध में एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इजरायल ने यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य के बारे में कोई सुरक्षा चेतावनी जारी नहीं की थी.

ऑस्ट्रेलिया भी कर रहा जांच

ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के अधिकारी ओमान के सह-पायलट के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों और इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान के चालक दल का हिस्सा कैसे बना. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेतृत्व में जारी जांच में उसके इरादों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है. मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली. ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) की रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने कहा है कि आतंकवाद रोधी टीम इस व्यक्ति के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों की जांच कर रही है.

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने ‘एबीसी’ और ‘बीबीसी’ को बताया कि ऑस्ट्रेलिया की जांच विक्टोरिया संयुक्त आतंकवाद रोधी टीम कर रही है, जिसमें संघीय पुलिस, विक्टोरिया पुलिस और सुरक्षा खुफिया संगठन शामिल हैं. सूत्रों ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया कि सह-पायलट को 2014 में छात्र वीजा जारी किया गया था और उसने 2015 से 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी. इसके बाद वह देश छोड़कर चला गया. ‘एबीसी’ की खबर के अनुसार, उसका वीजा 2019 में रद्द कर दिया गया था. हालांकि, वीजा रद्द किए जाने की वजह उसका आचरण नहीं था, बल्कि वह किसी पाठ्यक्रम में पंजीकृत नहीं था और इसलिए छात्र वीजा के लिए पात्र नहीं रह गया था.



Source link