Last Updated:
Meerut Viral Video: मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति की चलती कार के बोनट पर लटकी नजर आई. आरोप है कि महिला ने पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखा था. उसने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पति ने गाड़ी नहीं रोकी.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति की कार के बोनट पर लटकी नजर आई. आरोप है कि पति ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया. महिला अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई, लेकिन इसके बाद भी पति ने गाड़ी नहीं रोकी. इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सुनीता ने अपने पति मयंक को एक दूसरी महिला के साथ कार में देख लिया था. इसके बाद उसने कार को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि पति ने उसकी बात नहीं मानी और कार लेकर आगे बढ़ने लगा.
खुद को बचाने के लिए महिला कार के बोनट पर चढ़ी
कार आगे बढ़ने पर महिला भी पीछे नहीं हटी. अपनी सुरक्षा के लिए वह कार के बोनट पर चढ़ गई. वायरल वीडियो में महिला कार के आगे वाले हिस्से पर लटकी दिखाई दे रही है, जबकि कार सड़क पर चलती नजर आ रही है. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को कार से सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद सुनीता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को बताई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मयंक और उसकी महिला मित्र माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.