बच्चों के लिए खरीदे बिस्कुट में निकली चींटी, शख्स ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोला- सरकार बंद करे

बच्चों के लिए खरीदे बिस्कुट में निकली चींटी, शख्स ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोला- सरकार बंद करे


Last Updated:

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में एक शख्स ने एक बिस्कुट कंपनी पर ही केस कर दिया. शख्स ने कहा कि उसने बिस्कुट खरीदी, लेकिन उसमें चींटी निकला, जिसके बाद उसने कंपनी के खिलाफ शिकायत कर दिया.

सहारनपुर: अक्सर कई बार देखने में मिलता है कि जो चीज हम मार्केट से खरीदकर लाते हैं, उनमें कई तरह के कीड़े-मकोड़े लगे हुए भी मिलते हैं. ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में भी सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने दुकान से अपने बच्चों से लिये बिस्किट खरीदा और घर जाकर जब बच्चों ने उसे खाने के लिए पैकेट खोला तो एक बिस्किट पर चींटी लगी हुई मिली, जिसके बाद उस व्यक्ति ने बिस्किट को फेंका नहीं, बल्कि उस कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है. इसकी शिकायत संजीव कुमार ने की है, जो चोली शहाबुद्दीन मंडावर उत्तराखंड के रहने वाले हैं.

संजीव की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम एक्टिव हो गई. संजीव का कहना है कि यह किसी भी कंपनी से संबंधित हो, लेकिन बच्चों की सेहत से जुड़ा मामला है. इसलिए उन्होंने इस मामले को हल्के में नहीं लिया और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और खाद्य विभाग को की. अब खाद्य विभाग की टीम कंपनी के ऊपर कार्रवाई के लिए जुट गई है. देखने वाली बात होगी कि खाद विभाग टीम कब तक इस कंपनी के ऊपर क्या कुछ कार्रवाई करती है.

बिस्कुट में कीड़ा मिलने पर युवक ने काटा बवाल
संजीव कुमार ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मैंने छोटमलपुर न्यू शिव डेयरी उत्तर प्रदेश से कुछ इलायची फ्लेवर बिस्कीट खरीदा था. उनमें से जब दो बिस्कीट हमने खोला, तो मेरे बच्चे भी बिस्कुट खा रहे थे, तो एक बिस्कुट पर मेरी नजर पड़ी. मैंने अपने बच्चे के हाथ से तुरंत बिस्कीट ले लिया. उसमें एक चीटी टाइप मकौड़ा मैन्युफैक्चरिंग के दौरान बिस्कुट के अंदर ही चिपका हुआ था.

उन्होंने आगे बताया कि मैंने जब इस सिलसिले में सहारनपुर उत्तर प्रदेश खाद सुरक्षा विभाग को WhatsApp के माध्यम से संपर्क कर अपनी कंप्लेंट अमित गौतम के पास दर्ज की, तो उन्होंने मेरी कंप्लेंट को तुरंत भेज दिया. उन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए दस तारीख को मुझसे संपर्क किया और संपर्क करने के दौरान उन्होंने तुरंत न्यू शिव डेयरी का दौरा किया. मुझे बताया गया कि अब हम इस कंपनी पर नोटिस बनाकर भेजेंगे.

फूड डिपार्टमेंट ने कहा- पर्सनल जांच होगी
उसके बाद से अमित गौतम ने मुझे ब्लॉक कर दिया गया है और जब मैंने नोटिस की कॉपी उनसे मांगी, तो मुझे नोटिस की कॉपी देने से भी मना कर दिया गया है. जब मैंने WhatsApp के माध्यम से यही कॉपी फूड डिपार्टमेंट सहारनपुर से मांगी, उन्होंने भी मना कर दिया कि हमारा पर्सनल मामला है. इस जांच से हम संतुष्ट नहीं हैं. हम अपनी जांच पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश छोटमलपुर द्वारा कराना चाह रहे हैं.

कंपनी मालिक ने कंपनी पर ताला लगने की बताई बात
इस विषय में जब हमने प्रिया गोल्ड कंपनी के अधिकारी से बात की, तो जिनका नाम पंकज बजाज है, उनका कहना है कि हमारा हजारों करोड़ों का घाटा डेली हो रहा है. आपकी वजह से हमारी कंपनी बंद हो गई है. पूरी ऑल इंडिया में हमारे प्रोडक्शन बंद हो चुके हैं. हमारी कंपनी पर ताला लग चुका है. आपने फूड डिपार्टमेंट को हमारी शिकायत की है अब आप हमसे क्या चाहते हैं? सख्स ने सरकार से इस कंपनी को जल्द से जल्द बंद करने और ऐसी कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने ऑफ कैमरा बताया कि शिकायत पर विभागीय कार्रवाई की गई है. कंपनी के खिलाफ अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.



Source link