Last Updated:
Yami Gautam- Aditya Dhar: यामी गौतम और आदित्य धर दोनों को इस साल नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. पिछला साल भी आदित्य धर के लिए बेहद खास रहा. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई का चकाचौंध से दूर हिमाचल में अपना घर बसा सकते हैं.
यामी गौतम और आदित्य धर दोनों को इस साल नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं.
नई दिल्ली. आदित्य धर और यामी गौतम ने इस साल नेशनल अवॉर्ड्स जीते. यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. वहीं आदित्य धर के लिए पिछला और ये साल बेहद खास रहा. उनकी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर और यामी गौतम मुंबई छोड़कर दूसरी जगह अपना बसेरा बनाने जा रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में यामी का घर है
यामी के लिए हिमाचल प्रदेश हमेशा से बेहद खास रहा है. यह उनके लिए सिर्फ छुट्टियां बिताने या मुंबई की चकाचौंध से दूर जाने की जगह नहीं है, बल्कि उनके परिवार और बचपन की यादों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. शादी से पहले ही एक्ट्रेस यामी गौतम ने मंडी के गोहर में करीब 25 एकड़ की जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था. यह पुराना घर आज भी उनके लिए बेहद खास है और अब उनके परिवार का भी इससे गहरा जुड़ाव है.
कपल ने चकाचौंध से दूर की थी शादी
आदित्य धर और यामी गौतम ने एक्ट्रेस के इस घर में शादी की थी. दोनों की शादी कोरोना काल के दौरान हुई थी. आदित्य धर और यामी ने बेहद सादगी से शादी की थी. कपल बिनी किसी शोर-शराबा और धूमधाम के सादगी से परिणय सूत्र में बंधा था.
यामी गौतम और आदित्य धर हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं. यामी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहती हैं. वो अपनी लाइफ के बारे में हर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती है.